एडी बेसिक , बीएसए , बीईओ व बाबू की लम्बी तैनाती शिक्षा विभाग में बना भ्रष्टाचार का कारण

एडी बेसिक संजय शुक्ला व बीएसए अनूप कुमार तिवारी का लगभग 03 वर्ष हो रहा पूर्ण बीईओ कप्तानगंज प्रभात कुमार श्रीवास्तव का भी एक ही ब्लाक में लगभग 03 वर्ष पूर्णबीएसए कार्यालय में तैनात वरिष्ठ बाबू सन्तोष गुप्ता का लगातार 23 वर्ष हो रहा पूर्ण

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

बस्ती। जिले में शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की लम्बी तैनाती शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार की जड़ बनती जा रही है जिससे शिक्षा विभाग में पीड़ित कर्मचारियों को न्याय के लिए दर दर की ठोकरें खाने पड़ रही है और जिम्मेदार अधिकारियों को मुंह मांगा सुविधा शुल्क भी देना पड़ रहा है ।आपको बता दें कि संयुक्त शिक्षा निदेशक (एडी बेसिक ) संजय शुक्ला व बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार तिवारी व खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रभात कुमार श्रीवास्तव की बस्ती जिले में लगभग एक महीने के अन्तर पर तैनाती हुई थी और सभी का एक ही स्थान पर एक ही पद पर लगभग 03 वर्ष पूर्ण हो रहा है जो शिक्षा विभाग में बड़े भ्रष्टाचार का संकेतक है।
 
बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में वरिष्ठ बाबू सन्तोष गुप्ता वर्ष 2003 से ही लगातार जमे हुए हैं । बाबू सन्तोष गुप्ता भ्रष्टाचार मामले में दो बार निलंबित व एक बार जेल भी जा चुके हैं फिर भी बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार तिवारी द्वारा लम्बे समय से जमे बाबू का पटल बदलना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं जो शिक्षा विभाग में सबसे बड़ा भ्रष्टाचार का कारण बना हुआ है।  आप सोच सकते हैं कि जब कोई अधिकारी / कर्मचारी जब एक ही स्थान पर लगातार 03 वर्षों से जमा हो तो वह किस प्रकार विभागीय कार्य करता होगा ?
 
और पीड़ितों के साथ कैसे व्यवहार करता होगा ? प्रदेश सरकार को शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों की लम्बी तैनाती जैसे गंभीर मामले का संज्ञान लेना चाहिए और निष्पक्ष जांच कर लम्बे समय से जमे अधिकारियों व कर्मचारियों का स्थानांतरण करना चाहिए। सूत्रों की माने तो उच्च अधिकारियों को गुमराह कर भाजपा सरकार की साफ सुथरी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है । अब देखना यह है कि शिक्षा विभाग में लम्बे समय से जमें अधिकारियों व कर्मचारियों की तैनाती में राजनीतिक व आर्थिक जुगाड़ कब तक चलेगा ? जिसको लेकर जिले में तरह - तरह की चर्चाएं चल रही है ।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार