राजनीति
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुबौलिया में नही लगा स्वास्थ्य मेला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लटक रहा ताला ग्रामीण वापस लौटे
अधीक्षक डा० सुशील कुमार की लापरवाही से दुबौलिया क्षेत्र में डगमगा रही स्वास्थ्य सुविधाएं
बस्ती। बस्तीजिले के दुबौलिया विकासखंड अधीक्षक डा० सुशील कुमार की लापरवाही से दुबौलिया क्षेत्र में डगमगा रही स्वास्थ्य सुविधाएंअंतर्गत जहां एक तरफ प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए प्रयासरत है वही दूसरीतरफ अधीक्षक डॉक्टर सुशील कुमार स्वास्थ्य विभाग की धज्जियां उड़ाने में मस्त हैं। सरकारी शासनादेश के अनुसार पूरे प्रदेश में रविवार को सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य मेला लगाने का आदेश जारी है उसी आदेश के क्रम में पूरे प्रदेश में सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को स्वास्थ्य मेला लगता है।
स्वास्थ्य मेला में सभी प्रकार के रोगों की जांच व इलाज निःशुल्क किया जाता है और घातक बीमारियों के बारे में जानकारी दी जाती है लेकिन अधीक्षक डा० सुशील कुमार की उदासीनता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुबौलिया (सरैया अतिबल ) के अन्तर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुबौलिया ( अराजी डूही धरमूपुर ) में स्वास्थ्य मेला नही लगा जिसका खुलासा मीडिया टीम के पड़ताल में हुआ। आपको बता दें कि जब से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुबौलिया ( सरैया अतिबल ) का कार्यभार डा० सुशील कुमार ने संभाला है तब से दुबौलिया क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है क्योंकि दुबौलिया क्षेत्र में अधिकांश उप स्वास्थ्य केंद्रों / आयुष्मान आयोग्य मंदिरों पर ताला लगा रहता है और वही हाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का है।
इस प्रकार स्पष्ट है कि अधीक्षक डॉक्टर सुशील कुमार की उदासीनता / लापरवाही स्वास्थ्य विभाग पर भारी पड़ रही है। मीडिया टीम 06 महीने से लगातार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुबौलिया के अंतर्गत सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व उप स्वास्थ्य केंद्रों / आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का पड़ताल कर रहा है और मीडिया टीम द्वारा पड़ताल में मिली स्वास्थ्य संबंधी कमियों की खबर प्रमुखता से प्रकाशित कर रहा है लेकिन अभी तक अधीक्षक डा० सुशील सुशील कुमार के खिलाफ कोई विभागीय कार्रवाई नही हो पायी है।
उक्त प्रकरण में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० राजीव निगम से फोन के माध्यम से जानकारी ली गई तो मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा स्वास्थ्य मेला सुबह 10 बजे से शाम 03 बजे रहता है यदि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुबौलिया पर स्वास्थ्य मिला नही लगा है तो जांच कराकर ड्यूटी में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

Comments