यूपी-112 आपात सेवाओं को मिली मजबूती

कमिश्नरेट कानपुर नगर में 20 नए दोपहिया वाहन शामिल

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

कानपुर। यूपी-112 आपात सेवाओं के अंतर्गत आमजन को शीघ्र, प्रभावी एवं सुलभ पुलिस सेवा उपलब्ध कराने हेतु 20 दोपहिया वाहनों को दिनांक 2.02.2026 को  रघुबीर लाल, पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर द्वारा हरी झंडी दिखाकर ड्यूटी हेतु रवाना किया गया।
 
इस अवसर पर आशुतोष कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक/संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था),  विनोद कुमार सिंह, संयुक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय/अपराध), स्टाफ ऑफिसर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।
 
इन वाहनों की तैनाती से यूपी-112 के मूल उद्देश्य “त्वरित पुलिस आपके द्वार” को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा तथा आमजनमानस की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित होगा।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें