आयुष मंत्री ने रॉबर्ट्सगंज हाईडल मैदान में विधायक खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का किया शुभारम्भ

राष्ट्रगान के साथ शुरू हुआ क्रिकेट का महामुकाबला, खिलाड़ियों में दिखा भारी उत्साह

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

खेलों से बढ़ता है अनुशासन, खिलाड़ी देश का मान बढ़ाएं- आयुष् मंत्री

अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

प्रदेश के आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने मंगलवार को रॉबर्ट्सगंज स्थित हाईडील मैदान में विधायक खेल महाकुंभ का भव्य शुभारंभ किया। कार्यक्रम का आगाज सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसके बाद मंत्री ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और पिच पर बैटिंग कर क्रिकेट मैच की शुरुआत की।

IMG-20260127-WA0247

जिला खनिज निधि न्यास के सामूहिक सामाजिक दायित्व योजना अंतर्गत सड़क निर्माण Read More जिला खनिज निधि न्यास के सामूहिक सामाजिक दायित्व योजना अंतर्गत सड़क निर्माण

उपस्थित जनसमूह और युवा खिलाड़ियों को संबोधित करते राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. दयालु ने कहा कि प्रतिभाओं को निखारने का मंच है खेल महाकुंभ, हमारे प्रधानमंत्री , मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप गांव-गांव की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा, हार-जीत से बढ़कर खेल की भावना होती है। आप कड़ी मेहनत करें ताकि जनपद और प्रदेश के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करें।

फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज़, मऊ ने सिवान को दी मात Read More फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज़, मऊ ने सिवान को दी मात

IMG-20260127-WA0248

77 व गणतंत्र दिवस मनाया गया Read More 77 व गणतंत्र दिवस मनाया गया

राज्य मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व विकास और अनुशासन के लिए सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने स्थानीय विधायक सदर भूपेश चौबे के द्वारा विधायक खेल महाकुम्भ का आयोजन किये जाने पर सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से खेल प्रतिभाओं आगें बढ़ने का अवसर प्राप्त होता है । इस विधायक खेल महाकुम्भ में 25 तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिससे ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हुआ।

उन्होने कहा कि जनपद सोनभद्र पर्यटन की अपार सम्भावनाओं वाला जनपद है इस जनपद का पर्यटन के दृष्टि से विकास होने पर अधिक संख्या में पर्यटक आयेंगे और जनपद का विकास होगा, इसके पश्चात राज्य मंत्री ने उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय कोटास विकास खण्ड रावर्टसगंज में आयोजित विधायक खेल महाकुम्भ में सम्मलित हुए । इस दौरान रस्सा कस्सी बालीबाल कबड्डी खो खो लड्डू नचाने वाली प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया और प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया।इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मिश्रा, मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी सहित सम्मानित जन प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें