गैसड़ी विधानसभा में 5.17 करोड़ की सड़क मरम्मत:बदलेगा आवागमन का हाल, 3 लाख आबादी को मिलेगा लाभ 

Swatantra Prabhat Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता 
बलरामपुर

जिले की गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र में सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए चार प्रमुख सड़कों की मरम्मत को मंजूरी मिल गई है। इन कार्यों पर कुल 5.17 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र की लगभग तीन लाख आबादी को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।

मंजूर की गई सड़कों में उतरौला–पचपेड़वा–चंदनपुर से मदरहिया गांव को जोड़ने वाली सड़क शामिल है, जिस पर 45.10 लाख रुपये खर्च होंगे। इसी मार्ग से मोतिहवा गांव को जोड़ने वाली सड़क के लिए 48.80 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

इसके अतिरिक्त, थारू बहुल ग्राम महरी लिंक सड़क और केवलपुर–मिश्रौलिया लिंक सड़क की मरम्मत पर प्रत्येक पर 47.80 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे।प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता कुमार शैलेंद्र ने बताया कि गैसड़ी क्षेत्र की इन सड़कों की मरम्मत प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। टेंडर सहित सभी आवश्यक औपचारिकताएं जल्द पूरी कर ली जाएंगी। विभाग का लक्ष्य है कि बारिश के मौसम से पहले इन सभी कार्यों को पूरा कर लिया जाए।

इन सड़कों के दुरुस्त होने से ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी, आवागमन सुगम बनेगा और स्थानीय निवासियों को दैनिक यात्रा में बड़ी राहत मिलेगी। विशेष रूप से थारू बहुल गांवों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें