मास्टर ब्लास्टर T-20 कप का आगाज लखनऊ की अल्फाबेट टीम ने सिंगरौली को बड़े अंतर से हराया

बल्लेबाजी के लिए आदर्श यादव को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

ओबरा /सोनभद्र- 

सोनभद्र के खेल प्रेमियों के लिए आज का दिन उत्साह से भरा रहा। ओबरा परियोजना के खेल मैदान पर आठवां मास्टर ब्लास्टर T-20 कप 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। इस उद्घाटन मुकाबले में अल्फाबेट लखनऊ ने अपने हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर सिंगरौली बॉयज को 80 रनों के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी। प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि राजेंद्र कुमार अग्रवाल (सीजीएम, ओबरा परियोजना) ने फीता काटकर किया।

उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल को खेल भावना से खेलने की प्रेरणा दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अल्फाबेट लखनऊ की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में विपक्षी गेंदबाजों की जमकर खबर ली। टीम ने मात्र 4 विकेट खोकर 210 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। आदर्श यादव ने मात्र 46 गेंदों में 10 चौकों और 1 छक्के की मदद से 68 रन बनाए। आर्यन शुक्ला ने भी 46 गेंदों का सामना करते हुए 61 रनों की तेजतर्रार पारी खेली।

तीन साल में तीन आईसीसी ट्रॉफी: भारतीय क्रिकेट का स्वर्णिम दौर और खिलाड़ियों की मेहनत का ऐतिहासिक फल Read More तीन साल में तीन आईसीसी ट्रॉफी: भारतीय क्रिकेट का स्वर्णिम दौर और खिलाड़ियों की मेहनत का ऐतिहासिक फल

सिंगरौली बॉयज की ओर से शुक्ला ने सधी हुई गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 38 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किए, लेकिन अन्य गेंदबाजों का साथ न मिलने से लखनऊ की टीम बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही। 211 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिंगरौली बॉयज की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी। लखनऊ के गेंदबाजों की सटीक लाइन-लेंथ के सामने सिंगरौली के बल्लेबाज तू चल मैं आया की तर्ज पर पवेलियन लौटते रहे। पूरी टीम 130 रनों पर ढेर हो गई, जिससे लखनऊ ने यह मैच 80 रनों से अपने नाम कर लिया।

प्रयागराज ने मथुरा को 8 विकेट से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह Read More प्रयागराज ने मथुरा को 8 विकेट से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह

शानदार बल्लेबाजी के लिए आदर्श यादव को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। उन्हें यह सम्मान एसपी सिंह एवं प्रवीण कुमार सिंह द्वारा प्रदान किया गया। इस मौके पर ए.के. राय (अधीक्षण अभियंता), चांदनी देवी (अध्यक्ष, नगर पंचायत ओबरा), अखिलेश कुमार सिंह (अधिशासी अधिकारी), श्रवण पासवान, राहुल कुमार सिंह, रमेश सिंह यादव, अमरेश यादव, एसपी सिंह, अनुराग मिश्रा और सत्येंद्र सिंह जैसे गणमान्य लोग मौजूद रहे। अंपायरिंग की जिम्मेदारी प्रवीण कुमार सिंह व सोनू राय ने निभाई, जबकि स्कोरिंग अक्षय पटेल ने की। टूर्नामेंट को सफल बनाने में सचिव सूर्य प्रकाश चौरसिया, राहुल गुप्ता, काजू खान और मुजफ्फर सलमान का विशेष योगदान रहा।

सोनांचल कप 2026 प्रयागराज ने वाराणसी को 5 विकेट से हराकर जीता खिताब, आशीष रत्नम चमके Read More सोनांचल कप 2026 प्रयागराज ने वाराणसी को 5 विकेट से हराकर जीता खिताब, आशीष रत्नम चमके

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार