नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
गंगापुर में 26 जनवरी को होगी दौड़ प्रतियोगिता, विजेताओं को मिलेगा पुरस्कार
लालगंज (रायबरेली): डलमऊ तहसील क्षेत्र के गंगापुर गांव में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 26 जनवरी (सोमवार) को दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
प्रतियोगिता में क्षेत्र के सभी बालक एवं बालिकाएं प्रतिभाग कर सकते हैं।इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रधान प्रतिनिधि रामदास ने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में खेल भावना और शारीरिक विकास को बढ़ावा देना है।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। आयोजन को लेकर गांव व आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

Comments