संबंधित खबरें
नवीनतम
फीचर्ड
बोर्ड परीक्षा में सफलता के मंत्र, विशेष वेबिनार में मिले छात्रों को मार्गदर्शन
रुद्रपुर,देवरिया। प्रत्युष-विहार के तत्वावधान में बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त करने के उद्देश्य से आयोजित विशेष शैक्षिक वेबिनार रविवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। वेबिनार में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सहभागिता की और विशेषज्ञों से परीक्षा की प्रभावी रणनीतियों की जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने बोर्ड परीक्षा पैटर्न की स्पष्ट समझ, स्मार्ट प्रिपरेशन के व्यावहारिक तरीके, हाई-स्कोरिंग उत्तर लेखन तकनीक, समय प्रबंधन एवं रिवीजन रणनीति पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। साथ ही परीक्षाओं में छात्रों द्वारा की जाने वाली सामान्य गलतियों और उनसे बचने के उपायों पर भी प्रकाश डाला गया। मुख्य मार्गदर्शक वक्ता गणित एवं भौतिकी विशेषज्ञ महानंद गिरि ने कहा कि नियमित अभ्यास, सही रणनीति और अवधारणाओं की स्पष्ट समझ से बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जा सकता है।

Comments