पहले सेमी फाइनल मैच में शीश महल लखनऊ ने अयोध्या को 51 रनों से हराकर फाइनल में किया प्रवेश

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

आज तीसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला बलिया Vs बस्ती के बीच 11.30 बजे सुबह बी.एन. इण्टर कॉलेज का मैदान अकबरपुर में खेला जाएगा।मुख्य अतिथि डॉ.जे.के.वर्मा जी (MBBS MD) वरिष्ठ न्यूरो- साइकियाट्रिक्स एवं मानसिक रोग विशेषज्ञ, आशीर्वाद मेडिकल सेंटर टांडा रोड पटेल नगर अकबरपुर अम्बेडकरनगर

अम्बेडकरनगर

जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में 1 जनवरी आयोजित स्वर्गीय सूर्यपाल वर्मा मेमोरियल राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मैच में शीश महल लखनऊ ने अयोध्या को 51 रनों से परास्त कर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। आज मैच के मुख्य अतिथि वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डाक्टर आलोक पाण्डेय रहे। उन्होंने बीच मैदान पर पहुंचकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने स्व० सूर्यपाल वर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

IMG-20260112-WA1260

 सोमवार हुए मैच में टॉस जीतकर अयोध्या के कप्तान ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। शीश महल लखनऊ की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 162  रन बनाएं। लखनऊ के लिए कप्तानी पारी खेलते हुए अनुपम ने अविजित 42, मुरारी 20, गुरुमन 19, गोविंद 16, प्रियांशु ने 15,  बहुमूल्य रन बनाएं। अयोध्या के लिए अनुराग ने 3 बहुमूल्य विकेट लिये। 163 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अयोध्या का कोई भी बल्लेबाज पिच पर टिककर लंबी पारी नहीं खेल सका और पूरी टीम 18.1 ओवर में 111 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। शार्दुल 13 और अनुराग  ने 10 रन बनाए। इन दोनों को छोड़कर कोई भी अन्य बल्लेबाज दहाई के अंक को नहीं छू सका। लखनऊ के गेंदबाज  सर्वेश ने 4, आकाश व सूर्या ने 2- 2, धनंजय और प्रियांशु ने 1-1 विकेट लिया।

सोनांचल कप रोमांचक मुकाबले में सोनभद्र एलेवन ने नाइन स्टार ओबरा को 1 रन से दी शिकस्त Read More सोनांचल कप रोमांचक मुकाबले में सोनभद्र एलेवन ने नाइन स्टार ओबरा को 1 रन से दी शिकस्त

IMG-20260112-WA1160

सोनांचल कप वाराणसी रेलवे के सामने पस्त हुई सोनपुर बिहार की टीम, 10 विकेट से दर्ज की शानदार जीत Read More सोनांचल कप वाराणसी रेलवे के सामने पस्त हुई सोनपुर बिहार की टीम, 10 विकेट से दर्ज की शानदार जीत

मैच में एम्पायर की भूमिका में सुधीर चतुर्वेदी, आनंद सिंह और कमेंटेटर अजय श्रीवास्तव, डॉ० सैयद मोहम्मद बाकिर, विक्रम सिंह अपने चिरपरिचित अंदाज में कमेन्ट्री किया। स्कोरर की भूमिका को श्याम ने निभाया।

इकाना स्टेडियम में India vs Afghanistan ODI, रोहित-कोहली का दिखेगा जलवा Read More इकाना स्टेडियम में India vs Afghanistan ODI, रोहित-कोहली का दिखेगा जलवा

इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख सभाजीत वर्मा, शिवकुमार वर्मा, अरविंद मिश्रा, राकेश सोनकर, आचार्य शिवप्रसाद मिश्र, पी.एन. तिवारी, राजन शुक्ला, संजय श्रीवास्तव, संतोष मिश्रा, संजय वर्मा, संदीप श्रीवास्तव संदीप, डा० के.के. मौर्या आदि लोग मौजूद रहे।

Post Comments

Comments