IAS Success Story: ऑटो चालक का बेटा बना IAS अफसर, 21 साल की उम्र में क्रैक किया UPSC एग्जाम

Sandeep Kumar  Picture
Published On

ias success story (6)

महाराष्ट्र के जालना गांव में जन्में अंसार शेख भारत के सबसे युवा IAS अफसर थे। अंसार शेख के पिता एक ऑटो चालक है। अंसार शेख का बचपन बहुत ही मुश्किलों में बीता। लेकिन इन परेशानियों के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और यूपीएससी परीक्षा पास कर आईएएस बन गए।

21 वर्ष की आयु में बने सबसे युवा IAS अधिकारी

अंसार ने पहले ही अटेंप्ट में 2015 में UPSC फाइनल रिजल्ट में 361वीं रैंक हासिल कर देश के सबसे युवा अफसर बनने का खिताब अपने नाम किया था। उन्होंने 21 वर्ष की आयु में यूपीएससी परीक्षा पास कर सफलता हासिल की थी।

GDS Vacancy 2026: भारतीय डाक में 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए बड़ा मौका Read More GDS Vacancy 2026: भारतीय डाक में 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए बड़ा मौका

यूपीएससी के लिए 12 से 13 घंटे पढ़ाई की

IAS Success Story: आईएएस सृष्टि देशमुख ने 23 साल की उम्र में रचा इतिहास, पहली बार में हासिल की टॉप रैंक  Read More IAS Success Story: आईएएस सृष्टि देशमुख ने 23 साल की उम्र में रचा इतिहास, पहली बार में हासिल की टॉप रैंक

अंसार शेख ने पुणे के फर्ग्यूसन कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने 73 प्रतिशत नंबर हासिल किए। अंसार शेख बताते हैं कि उन्होंने यूपीएससी के लिए रोजाना 12 से 13 घंटे पढ़ाई की थी।

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में होगी 'भारतीय भाषा परिवार' विषय पर चर्चा Read More सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में होगी 'भारतीय भाषा परिवार' विषय पर चर्चा

सोशल मीडिया पर हैं काफी पॉपुलर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वर्तमान में, आईएएस ऑफिसर अंसार शेख पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में एडीएम के रूप में कार्यरत हैं। वे सोशल पर भी बहुत लोकप्रिय हैं और उनके इंस्टाग्राम पर 3.43 लाख फॉलोअर्स हैं।

 

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें