कॉलोनी की पेयजल की समस्या होगी समाप्त-1 करोड़ के प्रस्ताव को मिली मंजूरी…

कांशीराम आवास कॉलोनी में एक करोड़ से बिछेगी नई पाइप लाइन, दूर होगी पेयजल समस्या

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले के नगर पालिका में कई महीने से कॉलोनी में पानी नहीं पहुंच पा रहा है जिससे लोग परेशान हो रहे थे पालिका के सक्रिय होने से जल्द ही सभी कॉलोनी में पानी उपलब्ध हो जाएगा जानकारी के अनुसारडारीडीहा स्थित कांशीराम आवास कॉलोनी में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या अब जल्द खत्म होने वाली है। कॉलोनी में करीब एक करोड़ रुपये की लागत से नई पाइप लाइन बिछाने और पुरानी पानी की टंकी की मरम्मत कराने की योजना को मंजूरी मिल चुकी है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
 
कॉलोनी के निवासी काफी समय से दूषित पानी और पानी की कमी की समस्या झेल रहे हैं। आवासीय परिसर में बनी ओवरहेड टंकी जर्जर हो चुकी है, जबकि जगह-जगह पाइप लाइन लीकेज के कारण गंदा पानी घरों तक पहुंच रहा है। कई घरों की टोटियों से दूषित पानी निकलता है, जिससे लोग मजबूरी में देसी नल का सहारा ले रहे हैं।
 
कुछ माह पूर्व हालात इतने खराब हो गए थे कि पाइप लाइन के जरिए लोगों के घरों में केंचुए तक निकलने लगे थे। लोग पानी को छानकर और उबालकर पीने को मजबूर थे। परिसर में स्थित नलकूप भी बदहाल स्थिति में पहुंच चुका था, जिससे समस्या और गंभीर हो गई थी। स्थानीय लोगों की लगातार शिकायतों के बाद नगर पालिका ने नई पाइप लाइन बिछाने का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था। शासन से मंजूरी मिलने के बाद अब इस परियोजना पर काम शुरू होने की प्रक्रिया तेज हो गई है।
 
अधिकारियों के अनुसार टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही कॉलोनी में नई पाइप लाइन बिछाने और पुरानी टंकी की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस कार्य के पूरा होने के बाद कांशीराम आवास के निवासियों को स्वच्छ और नियमित पेयजल की सुविधा मिल सकेगी। नगर पालिका की इस पहल से कॉलोनीवासियों में राहत की उम्मीद जगी है और वर्षों पुरानी समस्या के समाधान का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार