नेपाल को 3 विकेट से हराकर अयोध्या ने जीता पहला क्वार्टर फाइनल

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

आज का मैच दोपहर 11:30 बजे से शीशमहल लखनऊ Vs मैनपुरी हॉस्टल बीच बी एन इण्टर कालेज के मैदान में खेला जाएगा। आज के मुख्य अतिथि इंडिया न्यूज चैनल के प्रदेश प्रभारी अजीत प्रताप सिंह होंगे।

अम्बेडकरनगर।

IMG-20260110-WA0795

जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित स्वर्गीय सूर्यपाल वर्मा राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट शनिवार को खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अयोध्या ने नेपाल को 3 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ अयोध्या की टीम टूर्नामेंट के सेमी फाइनल में पहुंच गई है और पड़ोसी देश नेपाल की टीम अपने गृह देश के लिए रवाना हो गई। आज शनिवार के मैच के मुख्य अतिथि अकबरपुर के वरिष्ठ सर्जन डाक्टर विजय तिवारी रहे। उन्होंने बीच मैदान पर पहुंचकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने स्व० सूर्यपाल वर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

IMG20260110131728_copy_1351x760

सौरव गांगुली बने दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच, पहली बार संभालेंगे कोचिंग की जिम्मेदारी Read More सौरव गांगुली बने दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच, पहली बार संभालेंगे कोचिंग की जिम्मेदारी

आज सुबह टॉस जीतकर अयोध्या के कप्तान ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। आमंत्रण को स्वीकार करते हुए नेपाल की पूरी टीम ने 19.3 ओवर में अपने सभी 10 विकेट गंवाते हुए 123 रन बनाएं। बल्लेबाज प्रिंस ने 35, सिराज ने 19 अनूप ने 12 रन का योगदान दिया। अयोध्या के लिए शिवम ने 3, आसू ने 2 विकेट अर्जित किये। अयोध्या के ओपनर बल्लेबाज विकास ने अविजित रहकर उत्कृष्ट ताबड़तोड़ विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए नेपाल के सभी गेंदबाजों की मैदान पर जमकर खबर ली उन्होने नेपाल के आक्रमण की धज्जियां उड़ाते हुए 7 छक्के और 5 चौके की मदद से अविजित 74 रन बनाएं। उनके साथी बल्लेबाज शिवेन्द्र ने 15 रन बनाए। नेपाल के लिए सिराज और दिलराज ने 2-2 विकेट हासिल की।

मदीना में फैसल शेख का निकाह, लाल जोड़े में दिखीं उनकी दुल्हन Read More मदीना में फैसल शेख का निकाह, लाल जोड़े में दिखीं उनकी दुल्हन

मैच में एम्पायर की भूमिका में आनंद सिंह, बाकर रजा बब्लू और कमेंटेटर अजय श्रीवास्तव, डॉ० सैयद मोहम्मद बाकिर, विक्रम सिंह ने लगातार माइक संभाले हुए दर्शकों को मैच के हर पल की जानकारी दी। स्कोरर की भूमिका में सत्यम यादव, सुधीर चतुर्वेदी व हिमांशु सिंह रहे।

डॉक्टर्स इलेवन ने पंचायत सचिव इलेवन को 4 विकेट से हराया Read More डॉक्टर्स इलेवन ने पंचायत सचिव इलेवन को 4 विकेट से हराया

IMG-20260110-WA0620_copy_422x217

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अकबरपुर प्रतिनिधि आनंद वर्मा, एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित मोहन श्रीवास्तव, सचिव राकेश सोनकर, आचार्य शिवप्रसाद मिश्र, प्रेम नारायण तिवारी, राजन शुक्ला, संजय श्रीवास्तव, संतोष मिश्रा, मोहम्मद हसन, संदीप जॉन, संजय वर्मा, डा० के.के. मौर्या आदि लोग मौजूद रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार