‘धार्मिक ढांचे को छुआ तक नहीं गया’, फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास MCD की कार्रवाई 

Swatantra Prabhat Picture
Published On

नई दिल्ली।
दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में अवैध अतिक्रमण हटाने की MCD की कार्रवाई के दौरान हुए बवाल के बीच सियासत तेज हो गई है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने स्पष्ट किया है कि कार्रवाई के दौरान किसी भी धार्मिक ढांचे को नुकसान नहीं पहुंचाया गया और यह अभियान केवल अवैध कब्जों के खिलाफ था।

फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास हुई कार्रवाई को लेकर उठे सवालों पर पूनावाला ने कहा, “धार्मिक ढांचे को छुआ तक नहीं गया। यह कार्रवाई पूरी तरह कानून के दायरे में अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए की गई थी।”
उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग जानबूझकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

इस मामले में समाजवादी पार्टी के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी का नाम सामने आने के बाद राजनीतिक बयानबाजी और तेज हो गई है। शहजाद पूनावाला ने कहा कि देश में एक ऐसी “जमात” सक्रिय है, जिसे उन्होंने “BBC—भड़काऊ भाईजान कमेटी” करार दिया, जो हर कानूनी कार्रवाई के खिलाफ लोगों को भड़काने का काम करती है। उन्होंने मांग की कि पत्थरबाजी में शामिल सभी लोगों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाए।

कौन हैं मोहिबुल्लाह नदवी

मोहिबुल्लाह नदवी उत्तर प्रदेश के रामपुर निवासी हैं और दिल्ली की पार्लियामेंट स्ट्रीट मस्जिद के इमाम रह चुके हैं। यह वही ऐतिहासिक मस्जिद है, जहां देश के कई पूर्व राष्ट्रपतियों ने नमाज़ अदा की है। नदवी वर्ष 2025 में इस मस्जिद के इमाम बने थे और रामपुर क्षेत्र में उनका खासा प्रभाव माना जाता है।
वे पहले भी चर्चा में आ चुके हैं, जब मस्जिद परिसर में सपा सांसदों की बैठक की तस्वीरें सामने आई थीं, जिस पर कई संगठनों ने आपत्ति जताई थी।

साड़ी पहनकर IPS अंकिता शर्मा ने चलाई AK-47, दशहरे पर शस्त्र पूजन के बाद दिखा दमदार अंदाज Read More साड़ी पहनकर IPS अंकिता शर्मा ने चलाई AK-47, दशहरे पर शस्त्र पूजन के बाद दिखा दमदार अंदाज

अब तक पांच गिरफ्तार

अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई पत्थरबाजी के मामले में दिल्ली पुलिस ने अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इस हिंसा में करीब 7 से 8 लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और अन्य आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज व वीडियो की जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बिचुआ भूड़ में 10 घंटे चला पुलिस का सर्च ऑपरेशन, 10 अवैध तमंचे बरामद Read More बिचुआ भूड़ में 10 घंटे चला पुलिस का सर्च ऑपरेशन, 10 अवैध तमंचे बरामद

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें