Haryana: हरियाणा में जल्द दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, जींद–सोनीपत रूट पर तैयारियां पूरी

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के संचालन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। उत्तर रेलवे की ओर से जींद और सोनीपत के बीच चलाई जाने वाली इस अत्याधुनिक ट्रेन को लेकर सभी जरूरी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। ट्रेन के लिए ईंधन आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु जींद में स्थापित हाइड्रोजन प्लांट को स्थिर और निर्बाध 11 केवी बिजली आपूर्ति उपलब्ध करा दी गई है।

मुख्य सचिव की बैठक, बिजली व्यवस्था पर फोकस
इस संबंध में हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) के अधिकारियों के साथ हाइब्रिड मोड में अहम बैठक की। बैठक में हाइड्रोजन प्लांट की वर्तमान बिजली आपूर्ति, बैक-अप सिस्टम और भविष्य की जरूरतों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना में किसी भी तरह की रुकावट न आए, इसके लिए बिजली व्यवस्था की नियमित समीक्षा और वैकल्पिक इंतजाम मजबूत रखे जाएं।

3000 किलोग्राम क्षमता वाला देश का सबसे बड़ा हाइड्रोजन प्लांट
बैठक में जानकारी दी गई कि जींद में स्थापित यह हाइड्रोजन प्लांट 3000 किलोग्राम भंडारण क्षमता वाला देश का सबसे बड़ा प्लांट है। यह प्लांट अब अंतिम कमीशनिंग चरण में है और जल्द ही पूरी तरह नियमित संचालन में आ जाएगा। चूंकि प्लांट 24×7 आधार पर काम करेगा, इसलिए निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति को बेहद अहम माना गया है।

24 घंटे निगरानी और त्वरित रखरखाव की व्यवस्था
डीएचबीवीएन अधिकारियों ने मुख्य सचिव को आश्वासन दिया कि प्लांट को लगातार स्थिर बिजली आपूर्ति दी जा रही है। साथ ही अतिरिक्त निगरानी, बैक-अप और त्वरित रखरखाव की व्यवस्था भी की गई है, ताकि किसी भी तकनीकी समस्या का तुरंत समाधान हो सके।

Read More तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर

उत्तर रेलवे ने जताया संतोष
बैठक में यह भी बताया गया कि उत्तर रेलवे ने हाइड्रोजन प्लांट को दी जा रही बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया है। इस बैठक में डीएचबीवीएन के प्रबंध निदेशक विक्रम यादव वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े, जबकि मुख्य अभियंता राजेंद्र सभ्रवाल भी मौके पर मौजूद रहे।

आवारा कुत्तों के हमले में 32 भेड़ों की मौत Read More आवारा कुत्तों के हमले में 32 भेड़ों की मौत

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें