Rajasthan Weather: राजस्थान में कड़ाके की ठंड का कहर, शीतलहर–घना कोहरा जारी

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Rajsthan Weather: राजस्थान में इस सप्ताह मौसम ने एक बार फिर कड़ाके की ठंड का असर बढ़ा दिया है। प्रदेश के कई हिस्सों में शीतलहर और घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित किया है। तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है, जिससे दिन में भी गलन भरी ठंड महसूस की जा रही है। हालात ऐसे हैं कि कई जिलों में स्कूली बच्चों की छुट्टियों के आदेश जारी करने पड़े हैं।

सोमवार को प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू (सिरोही) में लगातार तीसरे दिन भीषण सर्दी पड़ी। वहीं राजस्थान के 7 शहरों में रात का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। ग्रामीण इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी बेहद कम हो गई। कई जगहों पर वाहन चालकों को सुबह 10 बजे तक लाइटें जलाकर धीमी रफ्तार से वाहन चलाने पड़े।

सीकर–झुंझुनूं में जमी बर्फ

ठंड का असर इतना ज्यादा रहा कि सीकर और झुंझुनूं में खुले मैदानों, वाहनों की छतों और पेड़-पौधों की पत्तियों पर बर्फ की सफेद परत जमती नजर आई। लोगों को अलाव और हीटर का सहारा लेना पड़ा।

हाईकोर्ट के आदेश से तीन माह में होगा मोहनलालगंज बार एसोसिएशन का चुनाव Read More हाईकोर्ट के आदेश से तीन माह में होगा मोहनलालगंज बार एसोसिएशन का चुनाव

72 घंटे का ट्रिपल अलर्ट

सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा रद्द होने की खबर फर्जी : डॉ. प्रशांत कुमार Read More सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा रद्द होने की खबर फर्जी : डॉ. प्रशांत कुमार

मौसम विभाग ने आगामी 72 घंटों के लिए ट्रिपल अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 6 से 8 दिसंबर तक शीतलहर और शीतदिन की स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान खासतौर पर सुबह के समय घना कोहरा छाने और ठंड और बढ़ने की संभावना है। तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट हो सकती है।

परिवहन मंत्री के निर्देश पर परिवहन विभाग ने की व्यापक प्रवर्तन कार्यवाही Read More परिवहन मंत्री के निर्देश पर परिवहन विभाग ने की व्यापक प्रवर्तन कार्यवाही

तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट

मौसम विभाग की डेली रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को राज्य का मौसम शुष्क रहा, लेकिन कई जिलों में शीतलहर चली। कई जगहों पर घना कोहरा और अतिशीत दिन की स्थिति दर्ज की गई।

प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सबसे कम अधिकतम तापमान कोटा में 13.3 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 8.8 डिग्री कम) रहा। न्यूनतम तापमान वनस्थली में 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में आर्द्रता 21 से 99 प्रतिशत के बीच रही।

जिलावार येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने शीतलहर, शीतदिन और घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

6 दिसंबर:
अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, डीग, धौलपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपूतली-बहरोड़, सवाईमाधोपुर, सीकर, टोंक, चूरू, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर।

7 दिसंबर:
अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, डीग, धौलपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपूतली-बहरोड़, सवाईमाधोपुर, सीकर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर।

8 दिसंबर:
अलवर, बारां, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपूतली-बहरोड़, सवाईमाधोपुर, सीकर, चूरू, बीकानेर, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें