Haryana: हरियाणा में पुलिस मुठभेड़, 1 लाख का इनामी अंतर्राज्यीय बदमाश गिरफ्तार

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा में गुरुग्राम पुलिस ने बड़ी और निर्णायक कार्रवाई करते हुए 1 लाख रुपये के इनामी अंतर्राज्यीय बदमाश को मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में हत्या के प्रयास, लूट, चोरी, गृहभेदन और शस्त्र अधिनियम से जुड़े करीब दो दर्जन मामलों में वांछित था।

यह कार्रवाई उप-निरीक्षक ललित कुमार, इंचार्ज अपराध शाखा सेक्टर-40 गुरुग्राम के नेतृत्व में की गई। पुलिस को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी यादराम हथियारों के साथ बिना नंबर की बाइक पर सोहना की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर CIA सेक्टर-40 और CIA पुन्हाना (मेवात) की संयुक्त टीम ने सोहना–गुरुग्राम रोड पर महेंद्रवाड़ा कच्चे रास्ते के पास नाकाबंदी की।

पुलिस पर की अंधाधुंध फायरिंग

रात करीब 10:15 बजे बिना नंबर की होंडा लिवो बाइक पर सवार संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया गया। खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। आरोपी की गोली सरकारी गाड़ी के दरवाजे, बोनट और उप-निरीक्षक ललित कुमार की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के दोनों पैरों में गोली लग गई और वह मौके पर ही गिर पड़ा।

Haryana Weather: हरियाणा में गर्मी ने असर दिखाना किया शुरू, मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट Read More Haryana Weather: हरियाणा में गर्मी ने असर दिखाना किया शुरू, मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट

आरोपी की पहचान यादराम (उम्र 50 वर्ष), निवासी पच्छैया बस्ती बनारसीदास, जिला औरैया (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में जयपुर (राजस्थान) में किराए पर रह रहा था। पुलिस ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया।

Haryana: हरियाणा में बेटियों के लिए खुशखबरी, सरकार देगी 71 हजार रुपये Read More Haryana: हरियाणा में बेटियों के लिए खुशखबरी, सरकार देगी 71 हजार रुपये

हथियार और सामान बरामद

Haryana: हरियाणा के सिरसा में ज्वेलरी शॉप पर आयकर विभाग की छापेमारी, लेन-देन के रिकॉर्ड की जांच Read More Haryana: हरियाणा के सिरसा में ज्वेलरी शॉप पर आयकर विभाग की छापेमारी, लेन-देन के रिकॉर्ड की जांच

मुठभेड़ के दौरान कुल 10 राउंड फायरिंग हुई, जिसमें 6 फायर आरोपी और 4 फायर पुलिस की ओर से किए गए। घटनास्थल से पुलिस ने एक बाइक, एक हेलमेट, एक देशी कट्टा, एक पिस्टल, 9 खाली कारतूस और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मौके पर FSL, फिंगरप्रिंट टीम और सीन-ऑफ-क्राइम टीम ने निरीक्षण किया।

गंभीर आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा में करीब 24 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से नूंह जिले के पिनगवा थाना क्षेत्र में एक ज्वेलर्स की दुकान में चोरी और गृहभेदन के मामले में उस पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित था। गुरुग्राम और नूंह में भी इसके खिलाफ गृहभेदन के मामले दर्ज हैं।

आगे की कार्रवाई जारी

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना भौंडसी, गुरुग्राम में BNS की धारा 109(1), 121(1), 132, 221 और आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)(a) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार