गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर आप और हम संगठन ने पुलाव वितरण किया

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

विवेक शर्मा टूण्डला ब्यूरो

टूण्डला -

नगर टूण्डला में सामाजिक संगठन आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.एस बेदी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश उत्सव मनाया, जिसमें पदाधिकारियों ने गांधी किराना स्टोर पर गुरु नानक रसोई द्वारा कॉन्टर लगाकर मटर पुलाव बाजार में वितरण किया लोगो ने गर्म गर्म पुलाव का प्रसाद ग्रहण किया,

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी एस बेदी का कहना है गुरु नानक रसोई, गुरुजी के बताए संदेश पर जनहित में लोगो की सेवा में तत्पर्य रहती है, संस्था का मुख्य उद्देश्य मानव हित में नि स्वार्थ भावना से सेवा करना यही सबसे बड़ा धर्म है, इसी का संदेश सभी महापुरुषों ने दिया, हम सब को उनके बताए हुए रास्ते पे चल कर मानव धर्म का पालन करना चाहिए।

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर ग्रीन योजना केन्द्र का हुआ शुभारंभ Read More पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर ग्रीन योजना केन्द्र का हुआ शुभारंभ

इस अवसर पर बी.एस बेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष, दीपक सलूजा प्रदेश प्रभारी, राजू गांधी प्रदीप बत्रा, रिया शर्मा, नेकराम, महेश कुमार, मुन्ना लाल, पप्पू आदि संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे।

पान मसाले की कीमतों में उछाल से हंगामा: दुकानदार परेशान Read More पान मसाले की कीमतों में उछाल से हंगामा: दुकानदार परेशान

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें