सीआईएसएफ ओबरा ने पेश की मानवता की मिसाल कड़ाके की ठंड में 500 जरूरतमंदों को बांटे कंबल

कड़कड़ाती ठंड के बीच कंबल पाकर ग्रामीणों के चेहरे खिले, लोगों ने किया सीआईएसएफ के जवानों की प्रसंशा

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह ब्यूरो  के साथ कु. रीता की खास रिपोर्ट

ओबरा/सोनभद्र-

कड़ाके की ठंड और गिरते तापमान के बीच केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की ओबरा इकाई ने सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदनाओं का एक उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है। इकाई के कमांडेंट सतीश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में बल के सदस्यों ने ग्राम गरदा (थाना-जूनैल) के अभावग्रस्त परिवारों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए।

IMG_20260104_191104

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली का त्योहार Read More हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली का त्योहार

बीते 4 दिसंबर 2026 को आयोजित इस विशेष वितरण शिविर में सीआईएसएफ के जवानों ने ग्राम गरदा के लगभग 500 जरूरतमंद ग्रामीणों को कंबल वितरित किए। कड़कड़ाती ठंड के बीच कंबल पाकर ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे। ग्रामीणों ने बल के इस नेक कार्य की सराहना करते हुए जवानों का हृदय से आभार व्यक्त किया। कमांडेंट सतीश कुमार सिंह ने केवल कंबल वितरण तक ही अपनी भूमिका सीमित नहीं रखी, बल्कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से ग्रामीणों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझा।

बेलवरियां जंगल (मुसहा ) में बिना परमिट के आम के पेड़ की हुई कटान Read More बेलवरियां जंगल (मुसहा ) में बिना परमिट के आम के पेड़ की हुई कटान

IMG_20260104_191121

पुलिस लाइन में होली का हुड़दंग Read More पुलिस लाइन में होली का हुड़दंग

इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि अपने बच्चों को बेहतर भविष्य के लिए अच्छी शिक्षा दिलाएं। समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझें और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें। उन्होंने बहुत ही सरल भाषा में ग्रामीणों को समझाया कि कैसे वे अपने जीवन स्तर को सुधार सकते हैं और राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकते हैं।

सीआईएसएफ का यह कदम यह दर्शाता है कि सुरक्षा बल न केवल औद्योगिक संपत्तियों की रक्षा करते हैं, बल्कि समाज के प्रति अपनी मानवीय जिम्मेदारी को निभाने में भी सदैव तत्पर रहते हैं। इस कार्यक्रम ने बल और स्थानीय नागरिकों के बीच विश्वास और प्रेम के रिश्ते को और भी मजबूत किया है।मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। कड़ाके की ठंड में एक छोटा सा सहयोग भी किसी के जीवन में बड़ी राहत ला सकता है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें