पुलिस लाइन में होली का हुड़दंग

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने उमंग में लगाये ठुमके

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

प्रतापगढ़। होली के पावन पर्व के अवसर पर बुधवार को पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर की गरिमामयी उपस्थिति रही। उक्त अवसर पर जनपद के राजपत्रित अधिकारीगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारीगण एवं पुलिस विभाग केअधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं समरसता का वातावरण परिलक्षित हुआ।
 
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के संग उमंग में ठुमके लगाते हुए रंग एवं गुलाल लगाकर गले मिलकर होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम के दौरान सभी को जलपान कराया गया तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मिलन सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी से होली पर्व को शांति, सौहार्द एवं सामाजिक समरसता के साथ मनाने की अपील की तथा जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतर्क एवं समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

About The Author

Post Comments

Comments