बीजेपी पार्षद के बेटे हिमांशु ने दरोगा को थप्पड़ जड़ दिया

वाराणसी के ही एक बीजेपी पार्षद के बेटे ने अपने साथियों संग बाइक ले जाने को लेकर एक दरोगा को ही थप्पड़ जड़ दिया

Swatantra Prabhat Uttrakhand Picture
Published On

वाराणसी बीजेपी पार्षद के बेटे हिमांशु ने दरोगा को थप्पड़ जड़ दिया

खबर:अमित राघव (ब्यूरो चीफ देहरादून)

ऊत्तर प्रदेश के वाराणसी के अलग-अलग जगह पर नए साल के दौरान लोगों की भारी भीड़ देखी गई. इसी दौरान वाराणसी पुलिस पर लोगों की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर बड़ी जिम्मेदारी रही, लेकिन इसी बीच एक ऐसी घटना वाराणसी जनपद में हुई जो इस समय चर्चा के केंद्र में है.
दरअसल वाराणसी के ही एक बीजेपी पार्षद के बेटे ने अपने साथियों संग बाइक ले जाने को लेकर एक दरोगा को ही थप्पड़ जड़ दिया. हालांकि इस मामले में उस पर मुकदमा दर्ज हुआ है.

बाइक ले जाने को लेकर हुआ था विवाद।

सोनभद्र रेड क्रॉस सोसाइटी की गतिविधियों पर जिलाधिकारी सख्त, निष्क्रिय कार्यों को तत्काल सक्रिय करने के निर्देश Read More सोनभद्र रेड क्रॉस सोसाइटी की गतिविधियों पर जिलाधिकारी सख्त, निष्क्रिय कार्यों को तत्काल सक्रिय करने के निर्देश

स्वतंत्र प्रभात को मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी के चौक थाना अंतर्गत मणिकर्णिका घाट द्वार के पास बीजेपी पार्षद के बेटे हिमांशु श्रीवास्तव को वहां तैनात चौकी प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी ने बाइक के साथ आवागमन को लेकर मना किया. दरअसल यह बेहद व्यस्त इलाका है, यहां प्रमुख तिथियों पर पैदल चलना तक काफी मुश्किल है.

महात्मा बुद्ध कब पैक पीएम श्री पल्हारी में कैंप सम्पन्न Read More महात्मा बुद्ध कब पैक पीएम श्री पल्हारी में कैंप सम्पन्न

स्थानीय लोगों ने की हिमांशु की पिटाई

राज्य महिला आयोग की सदस्या ने किया वन स्टॉप सेंटर, जिला कारागार के महिला बन्दी गृह सहित जिला संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण Read More राज्य महिला आयोग की सदस्या ने किया वन स्टॉप सेंटर, जिला कारागार के महिला बन्दी गृह सहित जिला संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण

इसी बीच बात इतनी बढ़ गई की हिमांशु ने दरोगा को थप्पड़ जड़ दिया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई. हिमांशु के साथ उसके साथी भी मौजूद थे और युवकों की मनबढ़ई को देखकर स्थानीय लोगों ने भी आपत्ति जताते हुए पिटाई कर दी. इसके बाद हिमांशु का भी मंडलीय अस्पताल में उपचार कराया गया.

दरोगा की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा।

जानकारी के अनुसार दरोगा अभिषेक त्रिपाठी के तहरीर पर हिमांशु श्रीवास्तव के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया जा चुका है. इसके अलावा इसमें शामिल अन्य युवकों की भी पहचान की जाएगी और इन पर कार्रवाई की जाएगी।

Post Comments

Comments