Haryana Weather: हरियाणा में हवाओं के रुख से ठंड में उतार–चढ़ाव, कई जिलों में शीतलहर का असर

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Weather: हरियाणा में हवाओं की दिशा और गति में बदलाव के कारण ठंड में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राजस्थान से लगते छह जिलों—सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी और नारनौल—में शीतलहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया था। हालांकि हवा की दिशा दक्षिण–पश्चिम होने के कारण तापमान में अचानक बढ़ोतरी दर्ज की गई।

बुधवार को हरियाणा के अधिकतम तापमान में मामूली 0.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई, जबकि न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की हल्की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 12 दिसंबर से एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होगा, जिसके चलते अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। चंडीगढ़ से सटे पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में घना कोहरा पड़ने की संभावना है। इसके बाद प्रदेश के अन्य जिलों में भी कोहरे की तीव्रता बढ़ सकती है।

नारनौल में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। महेंद्रगढ़ 5.8 डिग्री, सोनीपत 5.9 डिग्री, हिसार 6.3 डिग्री और सिरसा 6.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडे जिलों में शामिल रहे। वहीं यमुनानगर में हथनीकुंड बैराज क्षेत्र में अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सबसे कम रहा, जबकि भिवानी में 26.9 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ सबसे गर्म रहा।

न्यूनतम तापमान के आंकड़ों की बात करें तो 12 जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया, जिससे सुबह और रात के समय ठंड में भारी बढ़ोतरी महसूस की गई। इन जिलों में नारनौल, महेंद्रगढ़, सोनीपत, हिसार, सिरसा, रोहतक, पंचकूला, गुरुग्राम, करनाल, फरीदाबाद, कैथल और नूंह शामिल हैं। अंबाला में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री और भिवानी में 13 डिग्री दर्ज किया गया।

Haryana: हरियाणा में कांग्रेस नेताओं-पुलिस के बीच झड़प, मनरेगा योजना को लेकर हो रहा था प्रदर्शन  Read More Haryana: हरियाणा में कांग्रेस नेताओं-पुलिस के बीच झड़प, मनरेगा योजना को लेकर हो रहा था प्रदर्शन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से रात के तापमान में एक बार फिर गिरावट आने की संभावना है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।

हजारीबाग के बड़कागांव में बाइक चोर गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई Read More हजारीबाग के बड़कागांव में बाइक चोर गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें