यूपी बोर्ड : परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में 90 विद्यालयों ने की आपत्ति
ऑनलाइन 86, ऑफलाइन 4 आपत्तियां आई
On
सिद्धार्थनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की ओर से जारी 94 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित सूची पर विद्यालयों की ओर से बड़ी संख्या में आपत्तियां सामने आई हैं। निर्धारित समय सीमा चार दिसंबर तक कुल 86 ऑनलाइन और 4 ऑफलाइन आपत्तियां दर्ज की गई हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अधिकांश आपत्तियां केंद्र परिवर्तन, केंद्र न बनाने या बनाए जाने, परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होने, और केंद्र दूरी अधिक होने से जुड़ी रही हैं। कई विद्यालयों ने तर्क दिया है कि उनके यहां सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध होने के बावजूद सूची में उनका नाम शामिल नहीं किया गया है, जबकि पास के विद्यालयों में क्षमता कम होने के बावजूद उन्हें परीक्षा केंद्र बना दिया गया है।
इन सभी दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति करेगी। समिति विद्यालयों की भौतिक स्थिति, क्षमता, परीक्षार्थियों की संख्या, दूरी, सुरक्षा व्यवस्था, बैठने की सुविधा और बोर्ड मानकों को आधार बनाकर अंतिम निर्णय लेगी। निस्तारण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद संशोधित अंतिम सूची माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज को भेजी जाएगी, जिसके बाद परीक्षा केंद्रों को अंतिम स्वीकृति प्रदान की जाएगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि तय समय सीमा पर कुल 90 विद्यालयों ने आपत्तियां दर्ज कराई हैं जिसमें 86 ऑनलाइन और 4 ऑफलाइन शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जो विद्यालय पात्रता मानकों को पूरा करते हैं और जिनकी आपत्तियां तथ्यात्मक रूप से सही होंगी, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निर्णय में शामिल किया जाएगा। सभी आपत्तियों की निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से समीक्षा की जा रही है। अंतिम सूची जारी होने के बाद परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्था, संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्रों की पहचान, सुरक्षा तैनाती व पर्यवेक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
21 Jan 2026
20 Jan 2026
20 Jan 2026
Post Comment
आपका शहर
20 Jan 2026 20:44:45
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो प्रयागराज। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट को विधायक राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह के मामले...
अंतर्राष्ट्रीय
14 Jan 2026 21:34:09
नई दिल्ली। ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों और इंटरनेट शटडाउन के बीच वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को...

Comment List