सड़क हादसे में युवक की मौत से परिवार में  कोहराम

सिद्धार्थनगर के फजिहतपुर निवासी ट्रक चालक विरेंद्र कुमार यादव की मुम्बई में सड़क हादसे में मौत, परिवार में कोहराम, पत्नी और तीन बच्चों पर गहरा असर

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर, जिले के  गोल्हौरा थाना क्षेत्र के फजिहतपुर निवासी एक युवक की मुम्बई में मार्ग दुर्घटना में हुई मौत की सूचना मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। युवक पूना में ट्रक चालक था। बताते हैं कि वह शुक्रवार की सुबह ट्रेलर ट्रक एम एच 46 बी यू 7239 लेकर पूना से मुंबई माल लोडिंग के लिए जा रहा था। तड़के लगभग 5 बजे वह खंडाला घाट मुम्बई के समीप पहुंचा ही था कि ट्रक अनियंत्रित होकर पलटते हुए खाई में जा गिरि । घटना में उक्त गांव निवासी ट्रक चालक विरेन्द्र कुमार यादव (34) पुत्र रामकुमार यादव की मौत हो गई।
 
ट्रांसपोर्ट कम्पनी से फोन पर उसके जैसे ही सूचना मिली। पूरे परिवार पर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा। वीरेंद्र की शादी वर्ष 2007 में महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के पंचगांवा में तारा यादव के साथ हुई थी। दोनों से जुड़वा बेटे 11 वर्षीय आर्यन व आयुष तथा बेटी काव्य (6) है। बेटे अभी कक्षा 3 के छात्र हैं। विरेन्द्र की मौत से जहां बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया, वहीं पत्नी की मांग सुनी हो गई है।
 
कमाऊ पुत्र खो देने से पिता रामकुमार व माता किसलावती की मानों दुनिया ही उजड़ गई। छोटा भाई सुभाष यादव भी अब अकेला पड़ गया है। बताते चले कि मृतक का मझला भाई विकास वर्ष 2015 में ही एक मार्ग दुर्घटना में दुनिया छोड़ चुका है। अब इस घटना का जो सुन रहा है, स्तभ हो  जा रहा है। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

About The Author

Post Comments

Comments