Vande Bharat Sleeper Train: देश में जल्द दौड़ेगी पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, ये है पूरा रूट

Vande Bharat Sleeper Train: देश में जल्द दौड़ेगी पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, ये है पूरा रूट

Vande Bharat Sleeper Train: देश के रेल यात्रियों के लिए बड़ी सौगात आगामी दिनों में मिलने वाली है। तेजस जैसी स्पीड, राजधानी जैसी सुविधा और वंदे भारत जैसी अत्याधुनिक तकनीक—अब यह तीनों खूबियां एक ही ट्रेन में मिलने जा रही हैं। भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन दिसंबर के अंत तक पटना से दिल्ली के बीच दौड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। लंबे सफर में यात्रियों को मिलने वाली थकान को कम करने और यात्रा अनुभव को नया आयाम देने के लिए रेलवे इस हाई-टेक ट्रेन को लॉन्च करने जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, बेंगलुरु स्थित बीईएमएल (भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड) फैक्ट्री में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के दो रैक तैयार किए जा रहे हैं। इनमें से एक रैक की फिनिशिंग पूरी हो चुकी है और इसे 12 दिसंबर को उत्तर रेलवे की तरफ भेजा जाएगा। इसके बाद पटना–दिल्ली रूट पर इसका ट्रायल रन शुरू होगा। यह ट्रेन 16 कोचों वाली होगी, जिसमें कुल 827 बर्थ उपलब्ध होंगी। इसमें थर्ड एसी में 611, सेकंड एसी में 188 और फर्स्ट एसी में 24 बर्थ शामिल होंगी। जरूरत पड़ने पर कोचों की संख्या बढ़ाकर 24 तक की जा सकती है।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। इसमें ऑटोमेटिक दरवाजे, बायो-टॉयलेट, सीसीटीवी कैमरे, व्यक्तिगत रीडिंग लाइट और आरामदायक इंटीरियर शामिल है। यह ट्रेन 160 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति से दौड़ने के लिए डिजाइन की गई है। सुरक्षा के लिहाज से भी यह काफी उन्नत है और इसमें कवच सिस्टम के साथ क्रैश-प्रूफ डिजाइन लगाया गया है।

रेलवे की योजना के अनुसार, यह ट्रेन नई दिल्ली-राजेंद्र नगर तेजस राजधानी एक्सप्रेस की तर्ज पर चलाई जाएगी। इसे सप्ताह में छह दिन संचालित करने की तैयारी है। पटना से यह ट्रेन शाम को राजेंद्र नगर टर्मिनल से चलेगी और अगली सुबह दिल्ली पहुंचेगी। वापसी का समय भी तेजस राजधानी के अनुसार ही रखा जाएगा, ताकि यात्रियों को सुविधाजनक समय पर सेवाएं मिल सकें।

बालू माफिया ने असलहों की दम पर खेतों से बनाया रास्ता ,पीड़ित किसान ने प्रशासन से लगाई गुहार Read More बालू माफिया ने असलहों की दम पर खेतों से बनाया रास्ता ,पीड़ित किसान ने प्रशासन से लगाई गुहार

दानापुर मंडल ने भी पुष्टि की है कि इस महीने के अंत तक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का नियमित संचालन शुरू करने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। इस ट्रेन के शुरू होते ही पटना–दिल्ली रूट पर यात्रा अनुभव में बड़ा बदलाव आएगा और यात्रियों को ज्यादा आरामदायक, तेज और सुरक्षित सफर का नया विकल्प मिलेगा।

टैरिफ विवाद: सीनेटरों ने दालों पर 30% टैक्स हटाने की मांग Read More टैरिफ विवाद: सीनेटरों ने दालों पर 30% टैक्स हटाने की मांग

Tags:  

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत
नई दिल्ली। ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों और इंटरनेट शटडाउन के बीच वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को...

Online Channel