नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
डॉ अंबेडकर जी के विचारों से प्रेरित होकर पडरौना का हो रहा सर्वांगीण विकास – विनय जायसवाल
कुशीनगर।‘भारत रत्न’ बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर शनिवार को पडरौना नगर के कठकुईया मोड़ स्थित उनकी प्रतिमा पर नगर पालिका परिषद् पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल द्वारा पुष्पार्चन एवं प्रतिभा-परमाल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
इस दौरान अध्यक्ष ने बाबा साहब के जीवन दर्शन, सामाजिक न्याय की उनकी कल्पना एवं भारतीय संविधान निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को गहराई से स्मरण किया। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर जी ने हमेशा वंचित, शोषित और उपेक्षित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और हमें एक ऐसा संविधान दिया जो समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के मूल्यों को केंद्र में रखता है।
अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि महापरिनिर्वाण दिवस केवल श्रद्धांजलि का दिन नहीं, बल्कि बाबा साहब के बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराने का अवसर है। उनकी शिक्षा, सामाजिक समरसता, आर्थिक सशक्तिकरण और वैज्ञानिक सोच आज भी उतनी ही प्रासंगिक है जितनी संविधान निर्माण के समय थी।
उन्होंने यह भी कहा कि नगर पालिका परिषद् पडरौना सदैव बाबा साहब के विचारों से प्रेरित होकर नगर के सर्वांगीण विकास, स्वच्छता, समरसता और नागरिक सुविधा विस्तार के लिए कार्यरत है।
कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल अशोक अग्रवाल अरुण सिंह सर्वेश जायसवाल गोपी वर्मा राहुल सिंह अनिल पाण्डेय राजेश जायसवाल शैलेश मद्धेशिया हरिमोहन जायसवाल पिंटू साह धर्मेंद्र गुप्ता संतोष चौहान ब्रजेश शर्मा संतोष वर्मा रविन्द्र साह खुशहाल शर्मा मनोज गुप्ता पिंटू साह घनश्याम यादव सागर जायसवाल केदार मद्धेशिया मन्नू रौनियार सहित स्कूल के बच्चों भी उपस्थित रहे।। अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर बाबा साहब को श्रद्धापूर्वक नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Comments