नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 272 जोड़ों ने लिए सात फेरे
जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ आयोजन
भदोही।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जनपद भदोही में शुक्रवार को सभी विकासखंडों और नगर निकायों में भव्य विवाह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिलेभर में कुल 272 वैवाहिक जोड़ों ने विधि-विधान के साथ सात फेरे लिए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही।
विभागीय आंकड़ों के अनुसार, सर्वाधिक 68 जोड़े विकासखंड औराई में विवाह समारोह में शामिल हुए। इसके अलावा ज्ञानपुर में 58, डीघ में 53, सुरियावां में 43, भदोही में 30, और अभोली में 19 जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया गया। नगर पंचायत नईबाजार से 1 जोड़ा शामिल रहा। वर्गवार चयन में अनुसूचित जाति वर्ग के 194 जोड़े,पिछड़ा वर्ग के 73 जोड़े ,सामान्य वर्ग के 2 जोड़े,अल्पसंख्यक वर्ग के 3 जोड़े शामिल रहे।
सभी कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया तथा शासन की ओर से प्रदान की जाने वाली अनुदान राशि व उपहार सामग्री उपलब्ध कराई गई। प्रशासन ने बताया कि योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहयोग देना तथा सामूहिक रूप से सम्मानजनक विवाह आयोजन सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

Comments