PKCC: हरियाणा सरकार इन लोगों को दे रही 3 लाख रुपये का लोन, जानें कैसे करें आवेदन

Sandeep Kumar  Picture
Published On

PKCC: किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार द्वारा "पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना" चलाई जा रही है। इस योजना के तहत किसानों को पशुपालन व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए कम ब्याज दर पर ऋण सुविधा दी जाती है। सरकार की इस पहल का मकसद किसानों को पशुओं की खरीद-बिक्री और अन्य पशुपालन गतिविधियों के लिए वित्तीय सहायता देना है, जिससे वे अपने लघु उद्योग को आगे बढ़ा सकें।

ऐसे उठाएं योजना का लाभ

इस योजना के लिए पात्र किसान अपने नजदीकी बैंक शाखा या कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया में सबसे पहले फॉर्म भरकर जमा करना होगा, जिसमें कुछ जरूरी दस्तावेजों की KYC प्रक्रिया भी शामिल है। दस्तावेजों की जांच के बाद यदि किसान पात्र पाया जाता है तो 15 दिन के भीतर क्रेडिट कार्ड जारी कर दिया जाता है।

डिजिटल चाबी में कहां हुई चूक? ई-मुद्रा की सुरक्षा खामी से वैश्विक स्तर पर बढ़ी चिंता Read More डिजिटल चाबी में कहां हुई चूक? ई-मुद्रा की सुरक्षा खामी से वैश्विक स्तर पर बढ़ी चिंता

कितना मिलेगा लोन?

मानक के विपरीत बन रहा प्राथमिक विद्यालय, ग्रामीणों ने लगाया घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप Read More मानक के विपरीत बन रहा प्राथमिक विद्यालय, ग्रामीणों ने लगाया घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप

पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत किसानों को 1.60 लाख रुपये से 3 लाख रुपये तक का लोन मिलता है। भैंस के लिए 60,249 रुपये, गाय के लिए 40,783 रुपये, भेड़/बकरी के लिए 4,063 रुपये, सूअर के लिए 16,327 रुपये का लोन मिलेगा।इस लोन से किसान पशुओं की खरीद, चारे का प्रबंध, इलाज आदि जैसे कार्य कर सकते हैं।

ड्रमडगंज में डायग्नोस्टिक सेंटर की जांच रिपोर्ट पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने की जांच की मांग Read More ड्रमडगंज में डायग्नोस्टिक सेंटर की जांच रिपोर्ट पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने की जांच की मांग

जरूरी दस्तावेज

आधार कार्ड

पैन कार्ड

वोटर आईडी

बैंक खाता विवरण

पासपोर्ट साइज फोटो

राशन कार्ड

पशु का हेल्थ सर्टिफिकेट

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments