नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
वर्षों से बंद पड़ी साघन सहकारी समिति शुरू होने अमहट के किसानों के खिले चेहरे
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता गाजीपुर। गाजीपुर जनपद के बाराचवर ब्लाक अंतर्गत अमहट गांव वर्षों से बंद पड़ी साघन सहकारी समिति एक बार फिर से चालू हो गई जिसका उद्घाटन बीजेपी नेता व मंडल महामंत्री अजय सिंह गुरूवार को किया। ग्रामीणों ने बताया की अमहट गांव स्थित साघन सहकारी समिति करीब बीस वर्षों से बंद से पड़ी थी। जिसके वजह से किसानों को काफी दिक्कत होती थी। किसानों को डाई यूरिया लेने कोशों दुर बाराचवर साघन सहकारी समिति जाना पड़ता था। बाराचवर साघन सहकारी समिति दुर होने के वजह से सैकड़ों किसान दुकानों से महंगें दामों पर डाई व यूरिया खरीद कर खेती का काम किया जाता था। जैसे ही अमहट स्थिति साघन सहकारी समिति को गुरुवार को फिर से चालू किया गया वैसे ही अमहट गांव समेत आसपास के किसानों के चेहरों पर मुस्कान आ गई।
किसानों ने बताया की ये साघन सहकारी समिति बीस वर्षों से बंद पड़ी थी। जिसके वजह से करीब दर्जनों गांवों के किसानों की खेती प्रभावित थी। लेकिन अब उन किसानों के चेहरों पर खुशी जाहिर हो रही है। वहीं बीजेपी नेता व मंडल महामंत्री अजय सिंह ने बताया की सम्बंधित अधिकारियों के उदासीनता के कारण अमहट गांव स्थित साघन सहकारी समिति बीस वर्षों से बंद पड़ी थी। जिसके वजह से किसान काफी परेशान थे , इनकी परेशानियों को देखते हुए बंद पड़ी समिति को चालू कराने हेतु लम्बा संघर्ष करना पड़ा आखिर कार हमारा व किसानों का संघर्ष कामयाब हुआ अंततः आज फिर से अमहट स्थिति साघन सहकारी समिति चालू हो गई। इस खुशी में साघन सहकारी समिति परिसर में एक छोटा सा कार्यक्रम भी रखा गया था। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अजय कुमार सिंह मंडल महामंत्री, दयाशंकर सिंह,सुनील सिंह, विकास सिंह, अंजय, छोटे लाल सचिव समेत आसपास गांवों के किसान उपस्थित थे

Comments