नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
शहडोल में शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय स्थापित किए जाने के निर्णय का स्वागत
दिनेश चौधरी शहडोल
शहडोल। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री कैलाश तिवारी ने बताया है की मध्य प्रदेश विधानसभा में राज्यपाल महोदय के अभि भाषण में कहा गया है की भारतीय चिकित्सा पद्धति को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से शहडोल सहित मंडला, बालाघाट, खजुराहो व सागर में नए शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय स्थापित करने का निर्णय लिया गया है।
मध्य प्रदेश शासन द्वारा शहडोल में शासकीय आयुर्वैदिक महाविद्यालय खोले जाने के निर्णय पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को बधाई देते हुए कहा है कि आयुर्वैदिक महाविद्यालय खुल जाने से क्षेत्र वासियों को आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति से इलाज की अच्छी सुविधा मिल सकेगी। उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी सरकार पूर्व में ही मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, यूनिवर्सिटी, जैसी संस्थाओं की सौगात दे चुकी है तथा प्रारंभ भी हो चुकी है।
इसके अतिरिक्त एयरपोर्ट, पासपोर्ट कार्यालय तथा शासकीय महाविद्यालय शहडोल में खोले जाने की घोषणा भी विगत माह में हो चुकी है। जिसका लाभ निकट भविष्य में संभाग के निवासियों को मिलेगा।

Comments