स्वतंत्र प्रभात की खबर का हुआ बड़ा असर UPMSCL में बड़ा एक्शन: भ्रष्टाचार के आरोप में GM उज्जवल कुमार बर्खास्त

मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन लिमिटेड  (UPMSCL) में बड़ा एक्शन: भ्रष्टाचार के आरोप में GM उज्जवल कुमार बर्खास्त

स्वतंत्र प्रभात की खबर का हुआ बड़ा असर UPMSCL में बड़ा एक्शन: भ्रष्टाचार के आरोप में GM उज्जवल कुमार बर्खास्त

 

इतने सालों से किसके वरदहस्त से घोटाले कर रहा था बिहार मेडिकल कॉरपोरेशन से बर्खास्त UPMSCL का महा प्रबंधक उज्ज्वल कुमार द्वारा फाइनल किए गए सारे टेंडर की जांच की जानी चाहिए

 

लखनऊ।

उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPMSCL) में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के चलते मेडिकल इक्विपमेंट प्रोक्योरमेंट के महाप्रबंधक (GM) उज्जवल कुमार की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं। उन पर कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक (MD) उज्जवल कुमार (IAS) के समान नाम का फायदा उठाकर टेंडर प्रक्रियाओं में अनियमितताएं करने और वेंडरों को परेशान करने के आरोप थे।

मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन लिमिटेड  (UPMSCL) में बड़ा एक्शन: भ्रष्टाचार के आरोप में GM उज्जवल कुमार बर्खास्त

आर्मी विंटर्स डे पर वीरता पुरुष्कार विजेताओं एवं वीर नारियों को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित Read More आर्मी विंटर्स डे पर वीरता पुरुष्कार विजेताओं एवं वीर नारियों को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

सूत्रों के मुताबिक, विभाग में अक्सर लोग GM और MD के पदनाम तथा नाम समान होने के कारण भ्रमित हो जाते थे। इसी स्थिति का लाभ उठाकर GM उज्जवल कुमार ने कई टेंडरों को प्रभावित करने, आर्थिक लेन-देन में अनियमितता और भ्रष्टाचार जैसी गतिविधियों को अंजाम दिया।

ठंड व घने कोहरे से बच्चों को रखें पूरी तरह सुरक्षित लापरवाही पड़ सकती है भारी : डॉ. प्रभाकर सिंह Read More ठंड व घने कोहरे से बच्चों को रखें पूरी तरह सुरक्षित लापरवाही पड़ सकती है भारी : डॉ. प्रभाकर सिंह

इन शिकायतों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) रहे पार्थ सारथी सेन शर्मा तक भी पहुंच चुकी थी। लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर मामले की जांच शुरू की गई जिसके बाद UPMSCL के MD ने कड़ी कार्रवाई करते हुए GM की सेवाएं समाप्त कर दीं।

जो व्यक्ति नशे के दर का होता है, वह हमेशा दर-बदर का होता है Read More जो व्यक्ति नशे के दर का होता है, वह हमेशा दर-बदर का होता है

वेंडर भी थे परेशान 

GM उज्जवल कुमार के खिलाफ यह भी आरोप था कि वह वेंडरों को अनावश्यक रूप से परेशान करते थे, फाइलों में देरी और काम में अड़ंगा डालकर लाभ के लिए दबाव बनाते थे। वेंडरों की शिकायतों ने ही इस प्रकरण को तेजी से सामने लाया। माना जा रहा है कि GM के खिलाफ आगे और भी विभागीय जांच की कार्रवाई की जा सकती है तथा अन्य कर्मियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आएगी।

 

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत
नई दिल्ली। ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों और इंटरनेट शटडाउन के बीच वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को...

Online Channel