पत्रकारिता और न्यायपालिका, लोकतंत्र के दो सशक्त स्तंभ: वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. ए. पी. सिंह सम्मानित

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के सम्मान समारोह में रखा गया विचार

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

लखनऊ। लोकतंत्र की मजबूती में पत्रकारिता और न्यायपालिका की भूमिका को सर्वोपरि बताते हुए सुप्रीम कोर्ट एवं भारत सरकार के ख्यातिलब्ध वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. ए. पी. सिंह ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा और मजबूत स्तंभ हैं। उनके बिना किसी भी राष्ट्र का स्वस्थसशक्त और समृद्ध भविष्य गढ़ना संभव नहीं है।

वह राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद द्वारा वृंदावन योजनातेलीबागलखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

पत्रकार समाज की आवाजन्याय की लड़ाई में सहयोद्धा

डॉ. सिंह ने कहा कि पत्रकार न केवल सूचना का संचार करते हैंबल्कि समाज में जन-जागरूकता बढ़ाकर कमजोर और वंचित वर्ग की आवाज को न्याय के दरवाजे तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि—
न्यायपालिका और पत्रकारिता दोनों ही व्यवस्था के वे स्तंभ हैंजो सत्यसंविधान और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। एक की मजबूती दूसरे की शक्ति को और प्रखर बनाती है।

उन्होंने पत्रकारों को निर्भीक होकर निष्पक्ष पत्रकारिता करने की प्रेरणा दी और कहा कि सत्य की राह कठिन जरूर हैलेकिन विजय हमेशा सत्य की ही होती है।

बस्ती में लाइसेंस का ‘गणित’ समझ से परे, मेडिकल और पैथोलॉजी रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल Read More बस्ती में लाइसेंस का ‘गणित’ समझ से परे, मेडिकल और पैथोलॉजी रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल

बेबाक संवाद और सवालों के जवाब

कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने डॉ. सिंह से विभिन्न सामाजिकविधिक और सामयिक विषयों पर सवाल पूछे। वरिष्ठ अधिवक्ता ने अपनी विशिष्ट बेबाक शैली में सभी प्रश्नों के उत्तर दिए।
उन्होंने देश की न्यायिक व्यवस्था में तकनीक के बढ़ते उपयोग और पारदर्शिता को आवश्यक बताया।

पीड़ित परिवार से मिले विधायक विनय वर्मा Read More पीड़ित परिवार से मिले विधायक विनय वर्मा

सम्मान समारोह में पत्रकारों की उत्साही भागीदारी

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा सहित पदाधिकारियों ने डॉ. सिंह को पत्रकार हितों एवं विधि क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए पगड़ीशॉलप्रतीक चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

राजेश चौथी बार बने सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष Read More राजेश चौथी बार बने सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष

सम्मान ग्रहण करते हुए डॉ. सिंह ने कहा—
यह सम्मान मुझे और अधिक प्रतिबद्धता के साथ देश एवं समाज के हितों की रक्षा करने का संकल्प देता है। पत्रकारों के सम्मान की रक्षा करना हम सभी का दायित्व है।

गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आए पत्रकारों व समाजसेवियों ने शिरकत की।
इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे—
देवेंद्र मिश्रा (अध्यक्ष)बिमला कष्टहरिया (अम्मा जी)गीता चौहानएड. एच. एन. सिंहकौशल कुमार साहूसंतोष ‘समाधान वाणी’मनीष कुमारहर्ष उजालासुंदरम यादवसीमा सिंह आदि गणमान्य अतिथि।

लखनऊ प्रवास में सामाजिक आयोजनों में भी की भागीदारी

समारोह के उपरांत डॉ. सिंह ने लखनऊ प्रवास के दौरान कई सामाजिक एवं वैवाहिक कार्यक्रमों में भी शामिल होकर लोगों को शुभकामनाएँ दीं।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें