नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
सरदार पटेल यदि होते पहले प्रधानमंत्री तो आतंकवाद,कश्मीर समस्या देश में ना होती- सतीश शर्मा
सरदार पटेल का एक भारत श्रेष्ठ भारत आत्मनिर्भर भारत का सपना मोदी कर रहे साकार - अपर्णा यादव
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर अमेठी में जन एकता यात्रा एवं सभा का भव्य आयोजन
अमेठी। अमेठी जनपद की विधानसभा अमेठी के अमेठी नगर में शनिवार को लौह पुरुष, राष्ट्रीय एकता के प्रतीक एवं आत्मनिर्भर भारत के प्रणेता सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर जन एकता यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री एवं अमेठी के प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा एवं राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा बिष्ट यादव रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने की।भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि क्षेत्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा काशी प्रसाद तिवारी,पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश मिश्र मटियारी, जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला, सहित अनेक प्रमुख वक्ताओं ने भी सभा को संबोधित किया।
अपने संबोधन में प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि “सरदार पटेल के साहस, दूरदृष्टि और राष्ट्र निर्माण के लिए उनके अथक प्रयासों की प्रेरणा इस पूरे आयोजन में स्पष्ट दिखाई देती है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने सरदार पटेल जी के विषय में देश जाने इसके लिए 2014 में लव संग्रहण किया और पूरे देश के गांव से मिट्टी मंगवा कर के भाव स्टेचू बनाने का भी कार्य किया जिससे सरदार पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से भारत का नौजवान परिचित हो और उनसे प्रेरणा। यदि सरदार पटेल देश के पहले प्रधानमंत्री होते तो आतंकवाद कश्मीर समस्या ना होती और आज देश विकसित हो चुका होता।
पूरे भारत में 565 रियासतों को मिलाकर एक भारत श्रेष्ठ भारत का विजन साकार किया था हैदराबाद के निजाम के अहंकार को भी चकनाचूर करने का कार्य सरदार पटेल जी ने किया था।एक भारत-श्रेष्ठ भारत के उनके संकल्प को आगे बढ़ाने की भावना के साथ यह एकता यात्रा अत्यंत सफल रही।” उन्होंने सरदार पटेल के जीवन एवं योगदान पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा बिष्ट यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि सरदार पटेल के विजन एक भारत श्रेष्ठ भारत विकसित भारत के सपनों को साकार करने के लिए मोदी जी ने अथक प्रयास किया है प्रधानमंत्री ने एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने देश के एक राष्ट्र श्रेष्ठ राष्ट्र विजन 2047 को साकार करने के लिए देश में बहुत कार्य किया इसी के साथ विस्तार पूर्वक सरदार पटेल जी के जीवन एवं उनके बारे में विस्तार पूर्वक बताया।
अंतिम में उन्होंने यदा यदा ही धर्मस्य ग्लानिर्भवति श्लोक पढ़कर के समझने का प्रयास किया कि जब-जब देश को आवश्यकता पड़ी है तब तक प्रभुजन में लिए हैं और आज के भारत में मोदी योगी जन्म लिए हैं तो भारत एक भारत श्रेष्ठ भारत विकसित राष्ट्र बनने की ओरअग्रसर है।भाजपा प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह यात्रा रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर अंबेडकर तिराहा होते हुए गांधी चौक से होते हुए स्टेशन तिराहा से पुनः रामलीला मैदान में समापन हुआ एवं वहीं पर भव्य सभा का भी आयोजन हुआ।
जहां हजारों की संख्या में जनसभा का आयोजन हुआ।इस अवसर रविंद्र सिंह , विषुव मिश्रा जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा,राजेश शुक्ला मंडल अध्यक्ष संग्रामपुर अमरेंद्र सिंह पिंटू विजय विक्रम सिंह अजय तिवारी पूर्व मंडल अध्यक्ष दिलीप विश्वकर्मा मंडल अध्यक्ष भादर, श्रीमती निमिषा त्रिपाठी कमलेश तिवारी एडवोकेट मंडल अध्यक्ष भेंटुआ , सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं एवं सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

Comments