नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
संघ शताब्दी व्यापक घर सम्पर्क अभियान शुरू
लालगंज (रायबरेली) सरेनी
संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में व्यापक घर संपर्क अभियान की शुरुआत हो गई है,जो 20 नवंबर से 21 दिसंबर तक चलाया जाएगा।अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वयंसेवकों द्वारा घर-घर पहुँचकर भारत माता का चित्र भेंट करना और लोगों को हिंदू जागृत अभियान से जोड़ना है।शुक्रवार को सरेनी स्थित एस.एम. सिंह विद्यालय में सुबह 9 बजे से 12 बजे तक बच्चों को भारत माता का चित्र देकर व्यापक घर संपर्क अभियान संचालित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के व्यवस्थापक अंजय सिंह और प्रधानाचार्य मंजय सिंह का विशेष योगदान रहा।अभियान का संचालन खंड कार्यवाह नीरज सिंह की अगुवाई में हुआ।इस अवसर पर जितेंद्र,महेंद्र,अजय, सावित्री सहित विद्यालय परिवार के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।

Comments