महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण हेतु मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत जनपदीय पुलिस द्वारा चलाया जा रहा जागरूकता अभियान
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “मिशन शक्ति फेज-5.0” के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अभिमन्यु मांगलिकपुलिस अधीक्षक जनपद भदोही के निर्देशन में एवं शुभम अग्रवाल अपर पुलिस अधीक्षक जनपद भदोही के पर्यवेक्षण में जनपद भदोही के समस्त थानों पर गठित मिशन शक्ति टीम व एण्टी रोमियो टीमों द्वारा व्यापक रूप से जनजागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।
इस अभियान के अंतर्गत थाना सुरियावां एंटी रोमियो टीम द्वारा ग्राम मथेतू में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चियों को नारी शक्ति मिशन व महिला हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताकर जागरूक किया गया इसी क्रम में महिला पुलिस कर्मियों व मिशन शक्ति टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्थित प्रमुख बाजारों, कस्बों, स्कूलों/कॉलेजों, चौराहों, धार्मिक स्थलों तथा अन्य भीड़-भाड़ वाले महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों पर पहुँचकर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके सुरक्षा अधिकारों, सशक्तिकरण योजनाओं एवं सहायता संसाधनों के प्रति जागरूक किया गया।
जनपद पुलिस द्वारा यह अभियान निरंतर जारी रहेगा, जिससे समाज में महिला सुरक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल एवं जनसहभागिता को और अधिक सशक्त किया जा सके।

Comments