Haryana: हरियाणा में ACB टीम का एक्शन, पटवारी को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा के कनीना उपमंडल में भ्रष्टाचार पर बड़ी चोट करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) गुरुग्राम ने गुरुवार को पटवारी विक्रम सिंह को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लियायह कार्रवाई शिकायतकर्ता की सूचना पर योजनाबद्ध तरीके से की गई

गिरफ्तारी गांव रामबास निवासी अमनदीप सिंह की लिखित शिकायत के आधार पर की गईअमनदीप के अनुसार, पटवारी ने उसकी जमीन की तकसीम और लोन संबंधी कार्य निपटाने के बदले कुल 22,500 रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने पर एसीबी ने तुरंत जांच शुरू की और ट्रैप की योजना तैयार की।

कार्रवाई एंटी करप्शन अधिकारी जाकिर हुसैन और ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीओ अनिल कुमार (सिंचाई विभाग) की निगरानी में की गई। जैसे ही पटवारी ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, मौके पर मौजूद टीम ने उसे पकड़ लिया।

महंगाई को लेकर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी का मोदी सरकार पर हमला Read More महंगाई को लेकर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी का मोदी सरकार पर हमला

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार