कानपुर के हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में नवजात को मुंह में दबाकर ले आया डॉग,

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

घाटमपुर। कानपुर में एक स्ट्रीट डॉग नवजात को मुंह में दबाकर उठा कर पार्क में ले आया, बसंत विहार की फ्रेंड्स के पार्क में वह नवजात को नोच रहा था,इसी दौरान टहलने वालों की नजर डांग पर पड़ी, तो लोग दौड़े,इस पर डाॅग मौके से भाग गया, लोगों ने देखा कि पार्क में नवजात का एक हाथ का पंजा पड़ा था,जिस पर वीगो लगा हुआ था, जबकि उसका सिर और हाथ डाॅगनोच कर खा गया, लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मामला हनुमंत विहार थाना क्षेत्र का हैं, बसंत विहार निवासी सपा युवजन सभा के महानगर अध्यक्ष अर्पित दुबे ने बताया कि गुरुवार सुबह वह इलाकाई लोगों के साथ घर के बाहर मौजूद थे,तभी एक कुत्ता नवजात को मुंह में दबाकर जाता दिखा दौड़ाने पर वह घर के सामने मौजूद फ्रेंड्स पार्क में नवजात को छोड़ कर भाग गया।
 
मौके पर पहुंचे तो देखा कि नवजात के सिर व हाथ नहीं था, किनारे पर हाथ का पंजा का टुकड़ा पड़ा था, जिसमें वीको लगा था, अर्पित ने मामले की जानकारी डॉयल 112 पर दी, जानकारी पर हनुमंत विहार पुलिस मौके पर पहुंची, जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, कुछ दूरी पर कब्रिस्तान हैं जिसमें बाउंड्री वॉल नहीं है, हनुमंत विहार थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आसपास लगें सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें