भूमि विवाद में हमला, युवक गंभीर रूप से घायल, मामला दर्ज

थाना क्षेत्र स्थित बघेल छावनी में भूमि विवाद को लेकर हुए विवाद में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

गोपीगंज।
 
थाना क्षेत्र स्थित बघेल छावनी में भूमि विवाद को लेकर हुए विवाद में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, रतीस कुमार सिंह की भूमिधरी भूमि (गाटा संख्या 222 मी, पुरेटीका, टा.बा., वैभव लॉन के पास) पर रविवार 04 नवंबर 2025 की शाम लगभग 3:30 बजे विपक्षी पक्ष मनोज सिंह, बिनोद सिंह, संतोष सिंह और कृष्ण प्रताप सिंह—द्वारा कथित रूप से जबरन कब्जे के इरादे से निर्माण कार्य किया जा रहा था।
 
इसी दौरान प्रार्थी के भाई आशीष सिंह ने आपत्ति जताई तो मनोज सिंह पर उन पर जानलेवा हमला करने का आरोप है। हमले में आशीष सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से उनकी जान बच सकी। प्रार्थी का आरोप है कि विपक्षीगण भू–माफिया प्रवृत्ति के हैं और चल रहे दीवानी वाद (संख्या 358/25) के बावजूद 25 लाख रुपये की अवैध मांग कर रहे हैं, न देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें