Haryana: लाल किला मेट्रो ब्लास्ट के बाद दिल्ली-NCR में हाई अलर्ट, गुरुग्राम पुलिस 24 घंटे निगरानी पर

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार को कार ब्लास्ट के बाद एनसीआर में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। घटना के बाद दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत जिलों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

गुरुग्राम पुलिस को सतर्क रहने के आदेश

गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर ने सभी DCP, ACP, थाना और चौकी इंचार्जों को अपने-अपने इलाकों में सख्त चेकिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पोस्ट छोड़ने से मना किया गया है।

अपराधियों के लिए बिहार में नो एंट्री, अब नेपाल ही आखिरी ठिकाना” मुख्यमंत्री फुलवारीशरीफ से CM सम्राट चौधरी का कड़ा संदेश Read More अपराधियों के लिए बिहार में नो एंट्री, अब नेपाल ही आखिरी ठिकाना” मुख्यमंत्री फुलवारीशरीफ से CM सम्राट चौधरी का कड़ा संदेश

DCP हेडक्वार्टर डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि पूरा गुरुग्राम पुलिस बल हाई अलर्ट पर है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं। सभी पुलिस इकाइयों को संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता बढ़ाने को कहा गया है।

कोतवाली चौक पर खुली ई मेडिक्स स्मार्ट फार्मेसी, अब आधुनिक दवा सेवाएं और होम डिलीवरी की सुविधा Read More कोतवाली चौक पर खुली ई मेडिक्स स्मार्ट फार्मेसी, अब आधुनिक दवा सेवाएं और होम डिलीवरी की सुविधा

भीड़भाड़ वाले इलाकों में बढ़ाई गई निगरानी

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विद्यालयों में हुआ उत्साहपूर्ण आयोजन Read More अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विद्यालयों में हुआ उत्साहपूर्ण आयोजन

बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन, शॉपिंग मॉल, बाजारों और धार्मिक स्थलों पर पुलिस की विशेष टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।

पुलिस की एंटी-सबोटाज टीमों और बम डिस्पोज़ल स्क्वाड को भी तैनाती के लिए तैयार रखा गया है, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें