बनारस से छिवकी पहुँची वंदे भारत ट्रेन, हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
नैनी , प्रयागराज।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनारस से खजुराहो के लिए सुबह वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ बनारस स्टेशन से किया। यह ट्रेन छिवकी जंक्शन पर 11.17 मिनट पर पहुंची। जहां ट्रेन का यहां पर बाजे गाजे के साथ स्वागत किया गया।
ट्रेन के पहुंचने पर जय श्री राम के नारे भी लगे।ट्रेन को छिवकी जंक्शन पर हरी झंडी दिखाकर चित्रकूट से खजुराहो के लिए रवाना किया गया। इस शुभारंभ के दौरान डीआरएम उत्तर मध्य रेलवे, महापौर गणेश केसरवानी, सांसद दीपक पटेल,सभी पार्षद सहित तमाम लोग लोग मौजूद रहे।इस दौरान पार्षद मयंक यादव,समाजसेवी समर बहादुर सिंह, भाजपा नेता राजन शुक्ला, पार्षद राकेश जायसवाल, पवन यादव, घनश्याम जायसवाल, शुभाष चन्द्र केशरवानी, संजय श्रीवास्तव आदि रहे।

Comments