नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
Haryana: हरियाणा में पैरोल पर आए कैदी ने की आत्महत्या, रेप केस में काट रहा था सजा
Haryana News: हरियाणा के भिवानी जिले के गांव खरक कलां में शुक्रवार को पैरोल पर आए एक कैदी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गांव के ही निवासी करीब 50 वर्षीय मनबीर के रूप में हुई है, जो रेप केस में 10 साल की सजा काट रहा था।
सूचना मिलने पर खरक कलां पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के बेटे श्यामवीर के बयान दर्ज कर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम
चौकी इंचार्ज एसआई वीरेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह सूचना मिली थी कि गांव खरक कलां निवासी मनबीर ने खेत में जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया है। परिजनों ने उसे तत्काल भिवानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments