Atal Pension Yojana: क्या है अटल पेंशन योजना? हर महीने मिलेंगे 5000 रुपये

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Atal Pension Yojana: पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट ऑथोरिटी (PFRDA) की अटल पेंशन योजना (APY) ने अपने संचालन के दस साल पूरे होने पर असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के बीच जबरदस्त सफलता हासिल की है। PFRDA के अनुसार अब तक 8.1 करोड़ से अधिक लोगों ने इस योजना में नामांकन कराया है।

केवल पिछले वित्तीय वर्ष में ही 1.17 करोड़ से ज्यादा नए सदस्य जुड़े, जिनमें 55 प्रतिशत महिलाएं शामिल थीं। योजना में युवा नागरिकों की भागीदारी भी बढ़ रही है, और नए सदस्यों में 46 प्रतिशत की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच है। इस योजना का प्रबंधन संपत्ति (AUM) 48,000 करोड़ रुपये को पार  कर चुका है, और शुरू से लेकर अब तक इसमें 9.12 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक बढ़ोतरी दर दर्ज की गई है। Atal Pension Yojana

PFRDA के अध्यक्ष एस रमन ने इस सफलता को बैंकों द्वारा योजना की पहुंच बढ़ाने के प्रयास से जोड़ा। उन्होंने नई दिल्ली में नियामक के वार्षिक सम्मान समारोह में कहा कि सभी बैंकों, विशेषकर निजी क्षेत्र के बैंकों को पेंशन कवरेज बढ़ाने, निरंतरता सुनिश्चित करने और वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने का प्रयास करना चाहिए। Atal Pension Yojana

बैंकों का योगदान

Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें	 Read More Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

APY के विस्तार में विभिन्न बैंकों, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों, सहकारी बैंकों और राज्य-स्तरीय समितियों का योगदान महत्वपूर्ण रहा। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों जैसे बैंक ऑफ इंडिया, भारतीय स्टेट बैंक और इंडियन बैंक ने अपने लक्ष्य पार कर लिए, जबकि निजी क्षेत्र में IDBI बैंक सबसे आगे रहा।

राज्य स्तरीय ‘प्रगति- 2026’ हेतु चयनित हुई आराध्या Read More राज्य स्तरीय ‘प्रगति- 2026’ हेतु चयनित हुई आराध्या

यह योजना 9 मई 2015 को लॉन्च की गई थी। इसका उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के मजदूरों और लो इनकम परिवारों को लंबी अवधि की वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है। APY के तहत पेंशन की राशि मासिक 1,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक हो सकती है। योगदान राशि चयनित पेंशन स्तर और आयु पर निर्भर करती है, और न्यूनतम योगदान अवधि 20 साल है।

जन्मदिवस पर डॉ. आशीष तिवारी ने किया ‘सेवार्थम नेत्र रथ’ का शुभारंभ Read More जन्मदिवस पर डॉ. आशीष तिवारी ने किया ‘सेवार्थम नेत्र रथ’ का शुभारंभ

इतना करना होगा अंशदान 

प्रवेश की आयु निहित अवधि (साल) मासिक अंशदान (रु)
19 41 46
24 36 70
29 31 106
34 26 165
39 21 264

कौन कर सकता है निवेश

APY लो इनकम वर्ग, टैक्स न देने वाले, विशेषकर असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए सबसे उपयुक्त है, जिन्हें कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) जैसी औपचारिक रिटायरमेंट योजनाएं नहीं मिलती।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

  1. अपने बैंक पोर्टल या मोबाइल बैंकिंग ऐप पर जाएं।

  2. योजना नामांकन वाले सेक्शन पर क्लिक करें।

  3. लॉगिन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।

  4. 'सोशल सिक्योरिटी स्कीम' या 'अटल पेंशन योजना' खोजें।

  5. आवेदन फॉर्म भरें और सभी आवश्यक जानकारी प्रदान करें।

  6. मासिक अंशदान राशि के ऑटो-डेबिट के लिए सहमति दें।

  7. विवरण की समीक्षा के बाद फॉर्म जमा करें।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें