Haryana: हरियाणा में इन अधिकारियों-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, जानें वजह

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: देशभर में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है, और इस बीच हरियाणा के तीन शहरों की स्थिति सबसे गंभीर बताई जा रही हैरोहतक देशभर में सबसे प्रदूषित शहर बन गया है, जबकि चरखी दादरी दूसरे और जींद तीसरे स्थान पर हैं

वीरवार को राज्य में प्रदूषण से संबंधित 35 नई एक्टिव फायर लोकेशन (AFL) दर्ज की गईं, जिससे कुल संख्या बढ़कर 206 हो गई हैनिगरानी में लापरवाही मिलने पर सरकार ने 47 अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है

हरियाणा कृषि एवं कल्याण विभाग के अनुसार, वीरवार को जींद में 11, हिसार और सिरसा में 4-4, फतेहाबाद, रोहतक, करनाल, सोनीपत में 3-3, कैथल में 2, और अंबालाफरीदाबाद में 1-1 पराली जलाने के मामले दर्ज किए गए। विभाग ने बताया कि 5 नवंबर तक 158 घटनाएं चिन्हित की गई थीं, जिनमें से 70 पराली जलाने और 84 अन्य आगजनी के मामले थे, जबकि 4 घटनाओं की जांच अभी जारी है।

पंडित राजकुमार शुक्ल के जीवन का प्रत्यक्ष दस्तावेज है नील नायक Read More पंडित राजकुमार शुक्ल के जीवन का प्रत्यक्ष दस्तावेज है नील नायक

कृषि विभाग का कहना है कि इस वर्ष पराली जलाने के मामलों में पिछले वर्षों की तुलना में कमी दर्ज की गई है। 15 सितंबर से 6 नवंबर तक 2020 में 2,988, 2021 में 4,216, 2022 में 2,576, 2023 में 1,579 और 2024 में अब तक 888 मामलों की पहचान की गई है। हालांकि यह गिरावट सकारात्मक संकेत है, लेकिन विभाग का कहना है कि निगरानी और सख्त की जाएगी।

आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र से बदलेगा बिहार का भविष्य Read More आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र से बदलेगा बिहार का भविष्य

सरकार ने नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई भी की है। अब तक 3.80 लाख रुपये का जुर्माना किसानों पर लगाया गया है, 58 किसानों पर एफआईआर दर्ज की गई है और 47 किसानों की रेड एंट्री की गई है। वहीं, जिन क्षेत्रों में निगरानी में लापरवाही मिली है, वहां 47 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस भेजे गए हैं। इनमें पलवल के 24, कैथल के 19, करनाल के 1 और सिरसा के 3 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं।

धोबा पुल: बख्तियारपुर-रजौली फोरलेन में बख्तियारपुर-रजौली धोबा पुलफोरलेन में दरार, मरम्मत शुरू Read More धोबा पुल: बख्तियारपुर-रजौली फोरलेन में बख्तियारपुर-रजौली धोबा पुलफोरलेन में दरार, मरम्मत शुरू

पिछले वर्ष भी विभाग ने सख्त कदम उठाए थे। तब 35 कर्मचारियों को चार्जशीट, 28 को निलंबित और 582 को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे। सरकार का कहना है कि पराली जलाने की घटनाओं पर सख्त निगरानी जारी रहेगी और प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई तेज की जाएगी।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार