Railway Jobs: रेलवे में निकली JE के पदों पर बड़ी भर्ती, जल्दी करें आप भी आवेदन

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Railway Jobs: बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। रेलवे में JE के 2570 पदों पर बड़ी भर्ती निकली है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी जूनियर इंजीनियर भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी rrbapply.gov.in पर जाकर 31 अक्टूबर 2025 से आवेदन कर सकेंगे। 

एप्लाई करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2025 तय की गई है। इस बार कुल 2570 वैकेंसी निकाली गई हैं जबकि पिछले साल 2024 में 7951 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। RRB JE Vacancy 2025

इस बार पिछली बार की तरह आयु सीमा में तीन साल की छूट भी नहीं दी गई है। पिछली बार अधिकतम आयु सीमा 36 रखी गई थी जबकि इस बार 33 वर्ष ही है। RRB JE Vacancy 2025

योग्यता

मलिहाबाद कोतवाली फिर विवादों में: सिपाही अनुज पर प्रताड़ना के आरोप, सिपाही आशीष मलिक पर व्हाट्सएप ग्रुप से खबर हटाने का आरोप Read More मलिहाबाद कोतवाली फिर विवादों में: सिपाही अनुज पर प्रताड़ना के आरोप, सिपाही आशीष मलिक पर व्हाट्सएप ग्रुप से खबर हटाने का आरोप

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या इंस्टीट्यूट से सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, टेलीकम्यूनिकेशन में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। JE(IT), केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट के लिए विशेष शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। RRB JE Vacancy 2025

खुशबू ने रचा इतिहास, नीट में सफलता से बढ़ाया क्षेत्र का मान Read More खुशबू ने रचा इतिहास, नीट में सफलता से बढ़ाया क्षेत्र का मान

जूनियर इंजीनियर IT पदों के लिए BCA व PGDCA व डोएक बी लेवल तीन वर्षीय कोर्स वाले भी पात्र होंगे। RRB JE Vacancy 2025

विकसित भारत @2047 के निर्माण का नेतृत्व करें युवा: राष्ट्रीय स्वयंसेवक सम्मेलन में जुटे 1500 से अधिक जांबाज Read More विकसित भारत @2047 के निर्माण का नेतृत्व करें युवा: राष्ट्रीय स्वयंसेवक सम्मेलन में जुटे 1500 से अधिक जांबाज

आयु सीमा

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष तय की गई है। SC व ST वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष और OBC वर्ग को तीन वर्ष की छूट दी जाएगी। RRB JE Vacancy 2025 

चयन प्रक्रिया

फर्स्ट स्टेज CBT, सेकेंड स्टेज CBT, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन व मेडिकल। CBT में गलत उत्तरों के लिए एक तिहाई क की निगेटिव मार्किंग होगी। CBT 1 परीक्षा की अवधि 90 मिनट और CBT 2 परीक्षा की अवधि 120 मिनट है। CBT 1 में 100 प्रश्न होंगे और CBT 2 में 150 प्रश्न होंगे। RRB JE Vacancy 2025

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क सामान्य श्रेणी के आवेदकों के लिए 500 रुपये रखा गया है, जिसमें से 400 रुपये आवेदकों को परीक्षा में शामिल होने पर लौटा दिया जाएगा। RRB JE Vacancy 2025

SC/ST, महिला और शारीरिक रूप से अशक्त के अलावा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और पूर्व सैनिकों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है। इन आवेदकों को परीक्षा में शामिल होने पर शुल्क की पूरी राशि वापस कर दी जाएगी। RRB JE Vacancy 2025

आधिकारिक वेबसाइटें

अहमदाबाद – www.rrbahmedabad.gov.in

अजमेर – www.rrbajmer.gov.in

बेंगलुरु – www.rrbbnc.gov.in

भोपाल – www.rrbbhopal.gov.in

भुवनेश्वर – www.rrbbbs.gov.in

बिलासपुर – www.rrbbilaspur.gov.in

चंडीगढ़ – www.rrbcdg.gov.in

चेन्नई – www.rrbchennai.gov.in

गोरखपुर – www.rrbgkp.gov.in

गुवाहाटी – www.rrbguwahati.gov.in

जम्मू-श्रीनगर – www.rrbjammu.nic.in

कोलकाता – www.rrbkolkata.gov.in

मालदा – www.rrbmalda.gov.in

मुंबई – www.rrbmumbai.gov.in

मुजफ्फरपुर – www.rrbmuzaffpur.gov.in

पटना – www.rrbpatna.gov.in

प्रयागराज – www.rrbpry.gov.in

रांची – www.rrbranchi.gov.in

सिकंदराबाद – www.rrbsecunderabad.gov.in

सिलीगुड़ी – www.rrbsiliguri.gov.in

तिरुवनंतपुरम – www.rrbthiruvananthapuram.gov.in

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें