नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
Haryana: हरियाणा में पुलिसकर्मी की गाड़ी ने स्कूल से लौटते तीन बच्चों को कुचला: दो की मौत, एक घायल
Haryana News: हरियाणा के पलवल जिले के हथीन खंड के गांव उटावड़ में एक पुलिसकर्मी द्वारा तेज रफ्तार और कथित शराब के नशे में गाड़ी चलाते हुए तीन बच्चों को टक्कर मार दी गई। यह घटना स्कूल से लौट रहे तीन भाइयों आयान (5 वर्ष), अहसान (7 वर्ष), अरशान (9 वर्ष) के साथ हुई।
टक्कर लगने पर आयान और अहसान मौके पर ही जीवन की आहुति दे बैठे, जबकि अरशान गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती है। पुलिसकर्मी नरेश कुमार, जो हरियाणा पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात है, आरोप है कि वह नशे की हालत में नई गाड़ी चला रहा था।
घटना के बाद वह भागने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने करीब 500 मीटर पीछा कर उसे पकड़ लिया। लोगों ने आरोपी के मेडिकल टेस्ट स्थानीय स्तर पर ही करवाने की मांग की। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी रही, और नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में मृतकों के शव रखवाए गए हैं। अरशान को इलाज के लिए PGI रोहतक रेफर किया गया है।
About The Author
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l


Comments