नवीनतम
फीचर्ड
Haryana: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, कुत्ते या बेसहारा पशुओं के हमले में मिलेगी 5 लाख तक की मदद
Haryana News: हरियाणा सरकार ने दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना (दयालु)-2 के तहत गरीब परिवारों को सड़क या आवारा पशुओं व कुत्तों के हमले से हुई मौत या दिव्यांगता की स्थिति में 5 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। इस योजना का लाभ वे सभी परिवार उठा सकेंगे जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख से कम है।
यदि किसी व्यक्ति की मौत या दिव्यांगता कुत्ते के काटने या बेसहारा पशुओं जैसे गाय, भैंस, सांड, बैल, नील गाय या गधे के हमले से होती है, तो उसके परिजन इस योजना के तहत मुआवजा प्राप्त कर सकते हैं। कुत्तों के काटने की स्थिति में 10,000 से 20,000 रुपये तक की सहायता राशि अनिवार्य रूप से दी जाएगी।
वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने इसकी अधिसूचना जारी की है। आवेदनकर्ता को घटना के तीन महीने के भीतर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। योजना की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 1 अप्रैल 2023 को की थी, और अब तक 36,651 परिवारों को कुल 1,380 करोड़ रुपये की सहायता दी जा चुकी है। योजना के तहत आयु के आधार पर आर्थिक सहायता तय की गई है। 6 से 12 वर्ष की आयु में मृत्यु या 100% दिव्यांगता पर 1 लाख, 12 से 18 वर्ष की आयु में 2 लाख, 18 से 25 वर्ष में 3 लाख, 25 से 45 वर्ष में 5 लाख और 60 वर्ष तक के व्यक्ति के लिए 3 लाख की सहायता दी जाएगी।
प्रदेश में हर महीने औसतन 10 लोग बेसहारा पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं में जान गंवा देते हैं, जबकि इनसे दिव्यांग होने वाले लोगों का कोई आधिकारिक आंकड़ा मौजूद नहीं है। रोजाना औसतन 100 कुत्तों के काटने के मामले सामने आते हैं और पिछले 10 वर्षों में 12 लाख से अधिक लोग डॉग बाइट के शिकार हो चुके हैं, जिनमें से कई की मौत हो चुकी है या वे स्थायी रूप से दिव्यांग हो गए हैं।
Read More लखनऊ राज्य कर भवन में अत्याधुनिक लाइब्रेरी का उद्घाटन, अधिवक्ताओं को मिला ज्ञान का नया केंद्रइन मामलों पर निर्णय लेने के लिए प्रत्येक जिले में उपायुक्त की अध्यक्षता में एक जिला स्तरीय कमेटी गठित की जाएगी, जिसमें पुलिस अधीक्षक, एसडीएम, जिला परिवहन अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी का प्रतिनिधि, योजना अधिकारी और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल होंगे। यह समिति पीड़ित परिवार के आवेदन की जांच कर मुआवजा देने की सिफारिश करेगी।
About The Author
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l


Comments