Haryana: हरियाणा के 9 सरकारी कॉलेजों को शिक्षा विभाग का नोटिस, वेबसाइट डोमेन न खरीदने पर सख्ती

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग ने राज्य के 9 सरकारी कॉलेजों के प्रति सख्त रुख अपनाते हुए उन्हें नोटिस जारी किया है। इन कॉलेजों पर आरोप है कि उन्होंने अब तक अपनी आधिकारिक वेबसाइट का डोमेन तक नहीं खरीदा है, जबकि विभाग पहले ही सभी संस्थानों के लिए वेबसाइट डिजाइन करवा चुका है और उन्हें निर्देश दिए गए थे कि 8 सितंबर तक अपनी वेबसाइट को अपडेट कर लें।

विभाग का कहना है कि वेबसाइट छात्रों के लिए एक अहम माध्यम है, जिसके जरिए उन्हें दाखिला, परीक्षा, परिणाम और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़ी जानकारी आसानी से मिल सकेगी।

जिन 9 कॉलेजों को नोटिस भेजा गया है, उनमें भिवानी जिले के ईश्वरवाल, कुड़ल और खरक के राजकीय कॉलेज, सोनीपत के जाखौली और गन्नौर, पलवल का मैंडोली, कैथल का सेरधा, चरखी दादरी का कादमा और यमुनानगर का प्रतापनगर राजकीय कॉलेज शामिल हैं।

विभाग ने इन कॉलेजों को 7 दिनों का समय दिया है, जिसमें उन्हें ERNET से डोमेन खरीदने के बाद इसकी सूचना विभाग को देनी होगी। विभाग ने चेतावनी दी है कि समय सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई न करने पर संबंधित कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

त्रिवेणीगंज एसडीपीओ कार्यालय का डीआईजी ने किया वार्षिक निरीक्षण, 450 लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश Read More त्रिवेणीगंज एसडीपीओ कार्यालय का डीआईजी ने किया वार्षिक निरीक्षण, 450 लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश

इसके साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि कॉलेजों की वेबसाइटों का निरीक्षण किसी भी समय रैंडम आधार पर किया जा सकता है। यदि उस समय वेबसाइट अपडेटेड नहीं मिली, तो जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी और कार्रवाई उसी के विरुद्ध की जाएगी।

योगापट्टी में फर्जी दस्तावेज बनाने वाले साइबर कैफे पर छापा Read More योगापट्टी में फर्जी दस्तावेज बनाने वाले साइबर कैफे पर छापा

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments