करंट की चपेट में आया आठ वर्षीय मासूम, हालत गंभीर

मरम्मत के दौरान बिजली तार छूने से हुआ हादसा, हायर सेंटर रेफर

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

जितेन्द्र कुमार "राजेश"

सुपौल: त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र के डपरखा वार्ड नंबर-27 में शनिवार को एक मासूम बच्चा बिजली के करंट की चपेट में आ गया। घायल बच्चे की पहचान सुमित सरदार के आठ वर्षीय पुत्र आयन कुमार के रूप में हुई है।

घटना उस वक्त घटी जब घर में बिजली की वायरिंग की मरम्मत का कार्य चल रहा था। एक मिस्त्री बिजली सुधार रहा था, इसी दौरान आयन खेलते-खेलते करंट प्रवाहित तार के संपर्क में आ गया। करंट लगते ही वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा।

परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से आयन को तुरन्त त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

एसआईआर एक महाघोटाला, फार्म 7 के जरिए पीडीए के खिलाफ हो रही बड़ी साजिश Read More एसआईआर एक महाघोटाला, फार्म 7 के जरिए पीडीए के खिलाफ हो रही बड़ी साजिश

इस हादसे से पूरे परिवार में मातम का माहौल है, वहीं मोहल्ले के लोग बिजली मरम्मत के दौरान बरती गई लापरवाही पर नाराजगी जता रहे हैं।

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती धमक और भरोसे का प्रतीक : मनीष जायसवाल Read More भारत-अमेरिका व्यापार समझौता वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती धमक और भरोसे का प्रतीक : मनीष जायसवाल

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें