प्रभारी मंत्री ने किया अधिकारियों संग बैठक, संबंधितों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश

जनपद के विकास की 18 बिन्दुओं पर बनायी जाये कार्ययोजना-प्रभारी मंत्री

राजेश तिवारी Picture
Published On

जनपद में पर्यटक को बढ़ावा देने हेतु कार्य कराये जाने के निर्देश

अजित सिंह / राजेश तिवारी (ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

प्रभारी मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने शनिवार को सर्किट हाउस सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक किया। बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का मंशा है कि जनपद के विकास की 18 बिन्दुओं पर कार्ययोजना बनायी जाये, जो भी निर्माण कार्य विकास के कार्य अब तक नहीं हो सकें हैं, उन सब निर्माण कार्यों, विकास कार्यों को उस कार्ययोजना में शामिल किया जाये।

IMG-20250621-WA0148

कानून और शांति व्यवस्था के पक्ष में गोविंद नगर में जारी सघन गश्त, कई गये जेल   Read More कानून और शांति व्यवस्था के पक्ष में गोविंद नगर में जारी सघन गश्त, कई गये जेल  

जनपद के पर्यटक को बढ़ावा देने हेतु इस तरह के कार्य कराये जाये, जो किसी अन्य जनपद में अब तक न हुए हैं, जिससे कि लोगों का जनपद में आगमन के प्रति रूझान बनें कि जनपद सोनभद्र में जायेंगें तो ऐसा स्थान देखने को मिलेगा जो अन्य जनपदों में नहीं है, उन्होंने कहा कि जनपद सोनभद्र में वन क्षेत्र भी बहुत है, वन क्षेत्र को भी डेवलपमेन्ट करने हेतु ऐसी कार्ययोजना बनायी जाये जो अपने आप में आकर्षण का केन्द्र बनें।

वन तारापुर में असम विश्वविद्यालय के आतिथ्य एवं पर्यटन प्रबंधन विभाग का जनसंपर्क अभियान। Read More वन तारापुर में असम विश्वविद्यालय के आतिथ्य एवं पर्यटन प्रबंधन विभाग का जनसंपर्क अभियान।

उन्होंने कहा कि इस कार्ययोजना में जनपद के विकास से सम्बन्धित कोई किसी भी बिन्दु को छोड़ा न जाये, प्रत्येक बिन्दु को इस कार्ययोजना में शामिल कर लिया जाये। बैठक में सदर विधायक भूपेश चौबे, विधायक घोरावल डाॅ0 अनिल कुमार मौर्य, जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, डी0एफ0ओ0 राबर्ट्सगंज कुंज बिहारी वर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा: डिवाइडर पार कर बस से भिड़ी कार, दो युवकों की मौत, एक गंभीर Read More राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा: डिवाइडर पार कर बस से भिड़ी कार, दो युवकों की मौत, एक गंभीर

Post Comments

Comments