भूख हड़ताल पर भानु किसान यूनियन का धरना तीसरे दिन हुआ समाप्त

उप जिलाअधिकारी महराजगंज सभी मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

Swatantra Prabhat Media Picture
Published On

रायबरेली-बछरावां
 
विकासखंड में भानु किसान यूनियन अपने कार्यालय बछरावां पटेल नगर में दिन सोमवार से भूख हड़ताल पर 19 मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन चल रहा था जैसे कि किसानों कि कहीं पर पुलिस थाना तहसील महाराजगंज में तहसील दिवस में किसानों का समाधान न होने के कारण भानु किसान यूनियन  भूख हड़ताल पर अभी तक बैठक चल रही थी भूख हड़ताल दिन बुधवार को उप जिलाधिकारी, व तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी महाराजगंज, थाना अध्यक्ष बछरावां मिलकर सभी समस्याओं का जल्द से जल्द निपटाने का आश्वासन दिया है।
 
वही भूख हड़ताल पर बैठे किसान यूनियन नेताओं को उप जिलाधिकारी महाराजगंज जूस पिलाकर भूख हड़ताल खत्म करने और सभी किसानों की समस्याओं का निस्तारण करने का भानु किसान यूनियन के नेताओं को भरोसा दिलाया और 3 दिन से चली आ रही भूख हड़ताल पर बैठे भानु किसान यूनियन के नेता प्रदेश अध्यक्ष ऋषि मिश्रा, आकाश मिश्रा, शंकर रावत सैकड़ो किसान यूनियन के नेताओं ने भूख हड़ताल खत्म कर दी है l
 
किसानों की सभी मांगों  पर उप जिलाधिकारी महाराजगंज द्वारा अपने संज्ञान में लेकर अधिकारियों से संपर्क किया उसके बाद जूस पिलाकर भूख हड़ताल खत्म कराई गई ।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार