पत्थलगांव के नायब तहसीलदार नीलम सिंह पिस्दा को मिली पदोन्नति

अब संभालेंगे बिलासपुर में तहसीलदार का पद

Swatantra Prabhat Media Picture
Published On

छत्तीसगढ़
 
राज्य शासन द्वारा राजस्व विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए 40 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पद पर पदोन्नति दी गई है। इस सूची में पत्थलगांव के कर्मठ और लोकप्रिय नायब तहसीलदार नीलम सिंह पिस्दा का नाम भी शामिल है, जिन्हें बिलासपुर में तहसीलदार पद की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।
 
नीलम सिंह पिस्दा की पदोन्नति को क्षेत्रवासियों ने हर्ष के साथ स्वागत किया है। उन्होंने अपने कार्यकाल में ईमानदारी, पारदर्शिता और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य किया, जिसके चलते उन्हें यह बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।
 
इसी क्रम में जशपुर जिले से भी दो नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पद पर पदोन्नति मिली है, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। राज्य शासन की इस पहल को प्रशासनिक मजबूती की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। पदोन्नत अधिकारियों से जनता को बेहतर सेवा और जवाबदेही की उम्मीद है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें